{"_id":"5c2f8595bdec2256eb0d206b","slug":"jeweler-shot-in-his-shop-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर सराफ को गोली मारी, बाइक से आए थे तीन बदमाश बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसकर सराफ को गोली मारी, बाइक से आए थे तीन बदमाश बदमाश
Fri, 04 Jan 2019 09:41 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
gun
देवरिया के मालवीय रोड की आर्य समाज गली में शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मार दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई फायरिंग की। दो गोली व्यापारी के पेट और गर्दन के पास लगी। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। हमले के बाद बदमाश दुकान में रखा आभूषण लेकर पैदल ही भागने लगे पर जब लोगों ने पीछा किया तो थैला छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
रौनियारी मोहल्ले के रोशन उर्फ बन्नू वर्मा (30) सराफा के बड़े कारोबारी हैं। शुक्रवार की शाम पौने सात बजे एक बाइक पर तीन बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक बदमाश गोली चला रहा था तो दूसरा दुकान में रखे आभूषण समेट रहा था।
विज्ञापन
गोली की आवास सुन लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच बदमाश आभूषण थैले में भरकर पैदल ही भागने लगे। जब लोगों ने उनका पीछा किया तो वे हवाई फायरिंग करने लगे। मालगोदाम के पास जब लोगों ने पथराव किया तो वे आभूषण का थैला छोड़कर कसया रोड की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
घायल रोशन को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। एसपी एन. कोलांचि, सीओ वरुण कुमार मिश्र, सदर कोतवाल विजय नारायण ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उसने जगह-जगह नाकेबंदी भी की, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। बदमाशों की बाइक और आभूषण से भरा थैला पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।