फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jewel theft at jhangha

चमकाने के बहाने दो लाख के जेवरात लेकर फरार

Sun, 30 Jun 2019 08:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
jewel theft at jhangha
चमकाने के बहाने दो लाख के गहने लेकर फरार
विज्ञापन

झंगहा। अमहिया गांव में बर्तन और गहने चमकाने का झांसा देकर जालसाज दो लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

झंगहा थाना क्षेत्र के अमहिया गांव निवासी इस्लाम के घर बाइक से दो युवक बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने के बहाने पहुंचे। दोनों ने इस्लाम की पत्नी जलिमुन निशा से बर्तन के बाद गहने साफ करने का झांसा दिया। जलिमुन निशा उसके बहकावे में आ गई। जलिमुन ने दोनों को कुछ बर्तन तथा सोने की दो माला, एक लॉकेट, दो झुमके तथा मंगलसूत्र को साफ करने के लिए दिया। जालसाज जेवरों को एक बर्तन में रखकर उसमें पानी और लाल कलर का एक रंग डाल दिया। एक जालसाज ने पूरा पानी लाल हो जाने के बाद उसे गर्म करने की बात कहकर जलिमुन निशा को अंदर से रसोई गैस सिलेंडर व चूल्हा लाने के लिए कहा। जलिमुन अंदर से लौटीं तो दोनों गहने लेकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed