{"_id":"57c885db4f1c1b7f042cb743","slug":"je-dating-to-the-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला खुदाई कराने गए जेई को लोगों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला खुदाई कराने गए जेई को लोगों ने घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने से नाराज लोगों ने बिछिया पीएसी गेट के पास नगर निगम के जेई को घेर लिया। 100 से ज्यादा लोगों के बीच घिर जाने से डरे जेई ने 100 नंबर पर डॉयल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला गया।
जल भराव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से बिछिया पीएसी गेट के सामने नाला बनवाया जा रहा है। निगम की टीम ने वहां से अतिक्रमण हटवाया। इसेे लेकर लोग नाराज थे। गुरुवार को जब नगर निगम के जेई अवनीश कुमार भारती नाला निर्माण कराने पहुंचे तो नाराज लोगों ने उन्हें घेर लिया और विरोध जताने लगे। घबराए जेई ने निगम के अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग हटे। तकरीबन एक घंटे तक काम ठप रहा। पुलिस के आने के बाद काम शुरू हो सका।