{"_id":"57bdfbcb4f1c1bf64ad4f791","slug":"it-id-krishna-janmashtmi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज अवतरित होंगे कान्हा, बजेंगे बधाई गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अवतरित होंगे कान्हा, बजेंगे बधाई गीत
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर कान्हा के रूप में शृंगार किए बच्चे।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी का पर्व शहर में बृहस्पतिवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं। परंपरागत स्थानों पर झांकियां सजाई जा रही हैं। तमाम घरों में भी इसे लेकर खास तैयारी है। लोग अपने-अपने तरीके से पर्व को खास बनाने में जुटे हैं।
जन्माष्टमी की झांकियों के लिए महशूर जलकल भवन को झालरों से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां दिव्य और भव्य लेने लगी हैं। तैयारियों को देखने के लिए भी बुधवार को जलकल भवन में भीड़ देखी गई। दर्शकों को झांकी देखने में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए, इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। महिलाओं और पुरुषों को झांकियों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।
पुलिस लाइन में इस अवसर पर हर साल की तरह मेले की पूरी तैयारी है। यहां कलाकार राधा-कृष्ण लीला, कंस वध और बाल कृष्ण की मोहक झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इंतजाम की दुरुस्तगी को लेकर अधिकारियों का मौके पर पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। जिला जेल, सेना, रजही कैंप में भी झांकियों को सजाने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि परिसर में परंपरागत ढंग से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसे लेकर बंदीरक्षक पूरी तैयारी में हैं।
विज्ञापन
इस दौरान शिशुकुल प्रमुख सुनील कुमार तिवारी, ओमप्रकाश जालान, रमेश राय, शंभू नारायण कुशवाहा आदि मौजूद रहे। उधर, एनएस चिल्ड्रेन एकेडमी माधोपुर में आयोजित कार्यकम में बच्चों की झांकी के बीच भजनों की गूंज ने माहौल में कृष्ण का बालपन भर दिया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य शशिकला सिंह की देखरेख में हुआ। भगत चौराहे पर मौजूद किड्स लिटेरा, स्कूल में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यावती सिंह, श्वेता चन्द की मौजूदगी महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
जन्माष्टमी की झांकियों के लिए महशूर जलकल भवन को झालरों से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां दिव्य और भव्य लेने लगी हैं। तैयारियों को देखने के लिए भी बुधवार को जलकल भवन में भीड़ देखी गई। दर्शकों को झांकी देखने में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए, इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। महिलाओं और पुरुषों को झांकियों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में इस अवसर पर हर साल की तरह मेले की पूरी तैयारी है। यहां कलाकार राधा-कृष्ण लीला, कंस वध और बाल कृष्ण की मोहक झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इंतजाम की दुरुस्तगी को लेकर अधिकारियों का मौके पर पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। जिला जेल, सेना, रजही कैंप में भी झांकियों को सजाने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि परिसर में परंपरागत ढंग से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसे लेकर बंदीरक्षक पूरी तैयारी में हैं।
विज्ञापन
जयंती योग में पाप होंगे तिरोहित
पंडित शरद चंद्र मिश्र के मुताबिक गुरुवार को अष्टमी तिथि की शुरुआत सूर्योदय पांच बजकर 39 मिनट पर होगी और यह रात्रि 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इस दिन सुबह तीन बजकर 20 मिनट तक पहले कृतिका नक्षत्र है और उसके बाद फिर रोहिणी नक्षत्र है। यानी भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि रोहिणी नक्षत्र में होगा। चूंकि पहले के दिन भी मध्य रात्रि में अष्टमी का अभाव है, इसलिए नक्षत्र को प्रधानता देते हुए 25 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का निर्णय लिया गया है। जन्माष्टमी में इस वर्ष खासतौर से जयंती योग बन रहा है जो श्रेष्ठ है। इस योग में व्रतोपासना से सैकड़ों जन्मों का पाप तिरोहित हो जाता है।बच्चों में साकार हुए भगवान कृष्ण
जन्माष्टमी के एक दिन पहले विभिन्न स्कूलों में यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों की छटा अन्य दिनों से अलग थी। बच्चे सिर्फ बच्चे ही नहीं थे बल्कि साक्षात भगवान कृष्ण और राधा का स्वरूप लग रहे थे। बच्चों को इस रूप में देख जहां अभिभावक हर्षित हो रहे थे, वहीं शिक्षक भी स्कूल की बदली फिजा से फूले नहीं समा रहे थे। सरस्वती विद्या मंदिर बच्चों द्वारा प्रस्तुत साकार झांकी सभी का मन मोह रही थी। यहां भगवान बने बच्चे पुरस्कृत किए गए। साथ ही खेलकूद, कुश्ती समेत तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।इस दौरान शिशुकुल प्रमुख सुनील कुमार तिवारी, ओमप्रकाश जालान, रमेश राय, शंभू नारायण कुशवाहा आदि मौजूद रहे। उधर, एनएस चिल्ड्रेन एकेडमी माधोपुर में आयोजित कार्यकम में बच्चों की झांकी के बीच भजनों की गूंज ने माहौल में कृष्ण का बालपन भर दिया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य शशिकला सिंह की देखरेख में हुआ। भगत चौराहे पर मौजूद किड्स लिटेरा, स्कूल में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यावती सिंह, श्वेता चन्द की मौजूदगी महत्वपूर्ण रही।