फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IT department found 285 crore black money

कालेधन के कुबेरों ने निकाले 285 करोड़

Fri, 07 Apr 2017 01:22 AM IST
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 07 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
IT department found 285 crore black money
रुपये - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी और अलग-अलग योजनाओं के तहत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गोरखपुर और बस्ती मंडल के साथ ही मऊ जिले से 285 करोड़ रुपये का कालाधन बरामद किया है। इसका औपचारिक डाटा भी वित्त मंत्रालय को भेजा जा चुका है। गोरखपुर के मशहूर ज्वैलर्स हरि प्रसाद गोपी कृष्ण ने सबसे ज्यादा आठ करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह में शहर के पांच कारोबारियोें ने दो करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति जमा कराई है।
विज्ञापन


मार्च 2017 से पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। साथ ही कालाधन घोषित करने के लिए अलग-अलग स्कीम भी लांच कर दी। इसका फायदा जिले के व्यापारी, उद्यमी, ठेकेदार, चिकित्सक और अन्य लोगों ने उठाया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले से 250 करोड़ रुपये सरेंडर हुए हैं। सब कालाधन है। इसका टैक्स नहीं जमा होता था। छापेमारी और सर्वे से 25 करोड़ रुपये बरामद किए गए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत भी 10 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। यह स्कीम भी कालेधन की घोषणा से संबंधित थी।
विज्ञापन


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर जोन (गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, मऊ, देवरिया और सिद्धार्थनगर) में कालेधन के खिलाफ सफल अभियान चलाया गया। कुशीनगर में एक ठेकेदार से लगभग 11 लाख और एक डॉक्टर से करीब 30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसी का नतीजा रहा कि बड़ी धनराशि बरामद की जा सकी। जिन लोगों ने कालाधन घोषित किए हैं, उन सबको टैक्स दायरे में लाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन्होंने भी सरेंडर की धनराशि 
राव एमआरआई सेंटर, ड्रेस लैंड, मान्यवर, मत्स्य जीवी सहकारी समिति, सजावट, माया ज्वैलर्स, ओंकार फर्नीचर, गोरखपुर ट्रेडिंग एजेंसी, टिबड़ेवाल, ओमेगा इलेक्ट्रॉनिक्स और भागीरथी पेट्रोल पंप।

अब दंड के प्रावधान
31 मार्च तक कालाधन जमा करने वालों के खिलाफ महज जुर्माने का प्रावधान था। इसके तहत 50 फीसदी राशि तो तत्काल केंद्र सरकार के खाते में जमा कर दी जाती थी, बाकी रकम चार साल के लिए बिना ब्याज के बैंक में जमा करा दी गई। एक अप्रैल से ऐसे मामले में दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। 


50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स जमा
राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष में गोरखपुर जोन से महज 85 करोड़ रुपये का टैक्स आया था लेकिन इस बार टैक्स वसूली 135 करोड़ रुपये पहुंच गई है। यानी एक वित्त वर्ष में ही 50 करोड़ रुपये अतिरिक्त टैक्स जमा हुए। 

नोटबंदी के बाद करीब 250 करोड़ रुपये सरेंडर किए गए। 35 करोड़ रुपये कालेधन से संबंधित अलग-अलग स्कीम से जमा कराए गए हैं।
- डॉ. अजय शुक्ला, सहायक आयुक्त, आयकर विभाग जांच शाखा, गोरखपुर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed