भारत-नेपाल सीमा पर भीषण सड़क दुर्घटना, सात विदेशी पर्यटक समेत 9 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा सोनौली से श्रावस्ती दर्शन को जा रहे पर्यटकों से भरी टेंपो कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर से टकरा गई, जिसमें सात विदेशी पर्यटक समेत नौ लोग घायल हो गए। सोनौली पुलिस ने सभी घायलों को प्रथामिक उपचार के लिए रतनपुर केंद्र में भर्ती कराया है।
महाराजगंज जिले के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 24 के कुनसेरवा चौराहे पर बुधवार सुबह आठ बजे कोहरे के कारण गलत साइड से आ रही टैंकर और टेंपो आमने-सामने से टक्करा गई, जिसमें टूरिस्ट बस में बैठे म्यांमार देश के सात पर्यटक घायल हो गए हैं ।
वहीं टूरिस्ट बस का ड्राइवर बस में बुरी तरह से फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी तरह बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने पर्यटकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
बताया गया कि टेंपो में बैठे म्यांमार के टूरिस्ट नेपाल स्थित लुंबिनी से दर्शन कर श्रावस्ती जा रहे थे।दुर्घटना के बाद टूरिस्ट काफी डर गए थे। दुर्घटना के बाद नेपाली टैंकर का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल सोनौली विजय राज सिह ने बताया कि म्यांमार स्थित बर्मा के विदेशी नागरिक लुंबिनी से श्रावस्ती जा रहे थे कि रास्ते में एनएच-24 पर महुअवा के पास टेंपो ट्रेवलर और नेपाली नंबर टैंकर में टक्कर हो गई, जिसमे खींन सन विन, वाई वाई टिन, हतये हतये, मोई मोई अए, चौसू वाई, पालिदा, गाइड रिफरु, चालक अशोक यादव, खलासी अमित सिंह घायल हो गए हैं। सभी की उम्र करीब 30 से 35 के बीच है, जिनका इलाज चल रहा है।