{"_id":"3c14763af8581fcd3ea2fa2b1f72055a","slug":"in-the-second-phase-of-the-votes-were-booths-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में बूथों पर हुई वोटों की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में बूथों पर हुई वोटों की बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मंगलवार को ग्रामप्रधान और ग्रामपंचायत सदस्यों के लिए होने वाले दूसरे चरण के मतदान के दौरान बूथों पर जम कर वोट बरसे। सुबह दो घंटे मतदान की रफ्तार धीमी रही पर जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया मतदाताओं की कतार बूथों पर लंबी होती गई।
समय सीमा खत्म होते-होते 70 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। कुछ बूथों पर कतार में लगे होने के कारण समय सीमा बीतने के बाद भी वोट डाले गए। सर्वाधिक मतदान जंगल कौड़िया और भटहट ब्लॉक में 72 प्रतिशत हुआ, जो रिकॉर्ड है।
दूसरे चरण का मतदान पांच ब्लॉक भटहट, कैंपियरगंज, जंगल कौड़िया, सहजनवां, पाली में हुआ। आज के चुनाव में 371 ग्रामप्रधानों का भाग्य मतदाताओं ने मतपेटिकाओं में बंद कर दिया। पहले की अपेक्षा दूसरे चरण में मतदान अधिक हुआ। सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ बूथों पर लोग पहुंचने लगे।
विज्ञापन
सुबह दो घंटे तक लोग आते तो रहे पर उनकी संख्या कम थी। यही वजह है कि शुरू के दो घंटे में 12 प्रतिशत से अधिक मतदान नहीं हो पाया। दो घंटे बाद रफ्तार इस कदर बढ़ी की मतदान का प्रतिशत 33 तक पहुंच गया। तीन बजे तक अधिकतर ब्लॉकों में मतदान 60 प्रतिशत से ऊपर हो गया। कुल मिलाकर पांच ब्लॉकों में 70.6 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। यह मतदान अब तक की तुलना में सर्वाधिक है।
कुल मिलाकर यह चुनाव पिछले की तुलना में कम विवादित रहा। हालांकि एक-दो स्थानों पर विवाद के कारण पथराव हुआ और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एक गांव के प्रधान प्रत्याशी ने मतदान में धांधली का आरोप लगाकर वोट का बहिष्कार कर दिया। डीएम कार्यालय पर फरियाद की पर उससे अधिकारी संतुष्ट नहीं हो सके।
ब्लॉकों में मतदान का प्रतिशत
भटहट 72 प्रतिशत
कैंपियरगंज 67 प्रतिशत
जंगल कौड़िया 72 प्रतिशत
सहजनवां 71 प्रतिशत
पाली 71 प्रतिशत
टोटल : 70.6 प्रतिशत