फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IG warned to police officer to prevent traffic problem

जाम लगा तो नपेंगे थानेदार, चौकी प्रभारी

Mon, 07 Nov 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 07 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
IG warned to police officer to prevent traffic problem
जाम
आईजी ने पुलिस लाइंस में रविवार को डीआईजी, एसएसपी के साथ शहर के सभी थानेदारों, चौकी प्रभारी, ट्रैफिक सिपाहियों के साथ मीटिंग कर जाम से निपटने के लिए बनाई गई योजना पर चर्चा की और यातायात नियम का सख्ती से पालन कराने के साथ ही जाम लगने पर थानेदार, चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस लाइंस पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल ने एसपी (ट्रैफिक) से चिह्नित स्थानों पर व्यवस्था ठीक करने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली और त्योहार का समय बीतने के बाद फिर से पुराने तौर-तरीके अपनाकर जाम पूरी तरह से खत्म कराने का निर्देश दिया। थानेदारों, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के चिह्नित स्थानों पर भ्रमण करने और चौराहे के 50 मीटर के दायरे को पूरी तरह से खाली कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कचहरी, बेतियाहाता, बैंक रोड, छात्रसंघ, गोरखनाथ में लगने वाले जाम को पूरी तरह से खत्म कराने का जिम्मा सीओ को दिया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था ठीक रखने के लिए अफसर शहर के संभ्रांत लोगों को यातायात मित्र बनाएं। सोमवार को लगने वाले जाम पर अधिकारियों को खुद ध्यान देने को कहा। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि जाम से निपटने के स्थायी उपाय खोजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम खत्म करने को होंगे ये उपाय

- थाने, चौकियों की पुलिस अस्थाई अतिक्रमण रोजाना हटाएगी।  
- चौकी प्रभारी और एसओ थानों में बैठने के बजाय सड़क पर रहेंगे।  
- पुलिस अधिकारी मातहतों की निगरानी करेंगे। 
- पिकेट और गश्त पर निकले सिपाही भी जाम रोकने का काम करेंगे। 
- हॉक दस्ता, पिकेट के सिपाही अतिक्रमण रोकने में मदद करेंगे। 
- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed