फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IG take crime meeting

फरियादी, महिला, बच्चों से थाने में करे अच्छा व्यवहार 

Fri, 17 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
IG take crime meeting
पुलिस लाइन में क्राइम की समीक्षा बैठक करते आईजी मोहित अग्रवाल। - फोटो : mahesh kumar
आईजी ने बृहस्पतिवार की शाम पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग में फरियादी, महिलाओं, बच्चों से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी और समाधान दिवस, थाना दिवस पर आने वाले मामले को हर हाल में सात दिन के भीतर निपटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शाम चार बजे शुरू हुई बैठक में आईजी मोहित अग्रवाल ने ने सर्किलवार कानून-व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद लंबित विवेचनाओं का जल्द निपटाते हुए पुलिसकर्मियों से अपना आचरण ठीक रखने को कहा। चिलुआताल में महिला से दुर्व्यवहार, गोरखनाथ में चालक की पिटाई के बाद कार का शीशा तोड़ने और गजपुर में युवक की पिटाई के अलावा कैंट में हुई घटना का उदाहरण देते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों, सीओ और थानेदारों को सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में बैठने की हिदायत दी। संभव होने पर दो बजे तक कार्यालय में मौजूद रहने को कहा। रात में सीयूजी पर आने वाले हर फोन को रिसीव करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थानेदार अगर व्यस्त हों तो अपने मातहत को सीयूजी नंबर देकर काम करें। बीट आरक्षियों को विजिटिंग कार्ड बनवाकर उनके संबंधित गांव व मोहल्ले में कम से कम दस सभ्रांत लोगों को देने, रमजान को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में लगातार  गश्त करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीआइजी शिव सागर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर हेमराज मीणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ब्रजेश सिंह, एसपी क्राइम, एसपी ट्रैफिक सभी सीओ, थानेदार और क्राइम ब्रांच के दरोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed