फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IG check traffic staying an hour at fourways

चौराहे पर एक घंटा रुककर ट्रैफिक देखेंगे आईजी  

Sun, 10 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
IG check traffic staying an hour at fourways
विजय चौक पर लगा भीषड़ जाम। - फोटो : rajesh kumar
शहर के पांच स्थानों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए चल रहे काम की आईजी निगरानी करेंगे। सोमवार के बाद किसी भी दिन वह एक चौराहे पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। एक घंटे तक यहां यातायात सलाहकारों से समस्या के बारे में चर्चा कर स्थिति को ठीक करने का सुझाव लेंगे। अतिक्रमण और जाम मिलने पर थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आईजी ने अतिक्रमण के कारण शहर के गोलघर, असुरन, रेलवे स्टेशन रोड, गिरधरगंज, काली मंदिर और चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार में अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के साथ ही चौराहे के 15 - 15 लोगों को यातायात सलाहकार नियुक्त किया है। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा और एसपी (ट्रैफिक) श्रीप्रकाश द्विवेदी ने यातायात सलाहकारों के साथ बैठक कर जाम की समस्या दूर करने पर काम किया।
विज्ञापन


जाम की समस्या को खत्म करने के लिए चल रहे अभियान की निगरानी आईजी मोहित अग्रवाल कर रहे हैं। सोमवार के बाद से वे चिह्नित चौराहे पर जाएंगे। एक महीने के भीतर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने के साथ ही पब्लिक और यातायात सलाहकारों से इस समस्या को लेकर बात करेंगे। निरीक्षण करने की जानकारी एसपी (ट्रैफिक) के साथ ही सभी थानेदारों को उन्होंने भेज दिया है। अतिक्रमण और जाम मिलने पर थानेदार पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'शहर के पांच चौराहों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए एक महीने में क्या प्रयास हुआ सोमवार से निरीक्षण कर इसकी जानकारी लेंगे। बदलाव से आम पब्लिक और स्थानीय लोगों को क्या राहत मिली इसके बारे में पूछा जाएगा। अतिक्रमण और जाम मिलने पर संबंधित क्षेत्र के थानेदार पर कार्रवाई होगी। '
- मोहित अग्रवाल, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed