{"_id":"5783b4ef4f1c1b107a13d7e3","slug":"ig-check-traffic-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने परखी जाम से निपटने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने परखी जाम से निपटने की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 11 Jul 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
गिरधरगंज बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था जांचते आईजी, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी व अन्य।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी मोहित अग्रवाल ने सोमवार को जाम से निपटने को की गई व्यवस्था परखी। उन्होंने जाम से जूझने वाले शहर के पांच चौराहों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का मातहतों को निर्देश दिया था। इसपर कितना अमल हुआ, इसका जायजा लेने वह दोपहर के समय गिरधरगंज बाजार पहुंचे। वहां 45 मिनट रुकने के बाद उन्होंने जाम से मुक्ति के लिए किए गए उपाय देखे। साथ ही यातायात के सुचारु संचालन के लिए यातायात सलाहकारों से सुझाव लिए।
दोपहर 12:45 बजे आईजी के साथ एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, एसपी (ट्रैफिक) श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ कैंट अभय मिश्रा गिरधरगंज बाजार पहुंचे। जाम के चिन्हित प्वाइंट देखने के बाद यहां से हटाए गए अतिक्रमण को भी उन्होंने देखा। मातहतों के साथ ही उन्होंने पब्लिक से बातचीत कर जाम का कारण पूछा और उसे दूर करने का उपाय भी जाना।
आईजी ने यातायात सलाहकारों से बात करके अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान में सहयोग का वादा किया। साथ ही किसी भी हाल में दोबारा अतिक्रमण न होने का निर्देश एसपी ट्रैफिक, सीओ कैंट और इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी को दिया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी दिन औचक निरीक्षण करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांड़ों का मसला भी उठा
यातायात सलाहकारों के साथ मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने गिरधरगंज बाजार में आईजी से सांड़ के आतंक से मुक्ति दिलाने की भी मांग की। लोगों ने बताया कि सांड़ों के चलते शाम के समय घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। पटरी पर दुकान लगाने वाले लोगों ने भी मदद मांगी। आईजी ने नगर निगम के अफसरों से बातचीत करके समाधान का भरोसा दिया।
अभियान में भेदभाव का लगाया आरोप
लोगों ने आईजी से अतिक्रमण अभियान के दौरान भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि गन्ना सोध संस्थान की पटरी का पूरा अतिक्रमण हटा दिया गया, लेकिन सड़क के दक्षिण तरफ से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। आईजी ने एसपी (ट्रैफिक) से ऐसे लोगों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में किसी के साथ भेदभाव न किया जाए।