फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IG ands commissioner check fertilizer

कमिश्नर, आईजी ने किया फर्टिलाइजर का निरीक्षण

Mon, 11 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 11 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
IG ands commissioner check fertilizer
फर्टिलाजर का निरिक्षण करते कमिश्नर, डीएम, आईजी, डीआईजी व अन्य । - फोटो : mahesh kumar
22 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के गोरखपुर दौरे की तैयारियों को लेकर कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने फर्टिलाइजर परिसर का निरीक्षण किया। मंच निर्माण, सभा स्थल और पार्किंग स्थल के लिए स्थान चिन्हित किए गए। वहीं जिला प्रशासन की ओर से पीएमओ को गन्ना शोध संस्थान परिसर में एम्स स्थापित करने संबंधी एनओसी भेज दी गई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर के दौरे पर आ रहे हैं। सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यहां संतों को संबोधित करेंगे उसके बाद वह फर्टिलाइजर जाएंगे। जहां पर नए खाद कारखाने का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद वह एम्स का शिलान्यास भी वहीं से करेंगे। कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। उसी की तैयारी को लेकर कमिश्नर के साथ, आई जी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी,  मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, एसडीएम सदर सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


डीएम ओएन सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का पूरा शेड्यूल तय हो जाएगा। वहीं एम्स को गन्ना शोध संस्थान परिसर में स्थापित करने संबंधी एनओसी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed