फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband run away with sister in law

पत्नी काट रही थी थाने का चक्कर, पति साली के साथ मिला

Wed, 17 Jul 2019 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
husband run away with sister in law
जिसके अपहरण की थी सूचना, वह साली के साथ कानपुर में मिला
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। जिस पति के लापता होने से परेशान पत्नी उसे ढूंढ निकालने के लिए अपहरण की सूचना देकर थानों का चक्कर लगा रही थी, वह साली के साथ कानपुर में मिला। उसके वापस आने के बाद पत्नी भी हैरान रह गई। उसे बुलाने के लिए पुलिस को काफी दबाव बनाना पड़ा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना को लेकर काफी चर्चा है।

12 जुलाई को कैंट थाने में खोराबार के महीमाठ निवासी एक महिला ने पति के अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस ने मामला इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र का बताया था। इस मामले में खोराबार थाने से भी संपर्क किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह शख्स पत्नी की ममेरी बहन के साथ फरार हो गया है। उसके कानपुर में मौजूद होने की सूचना मिली। उसके फोन नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया। फिर उस पर दबाव बनाकर बुलाया गया। पत्नी को पुलिस ने पूरी घटना बताई तो वह मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बीच मंगलवार की शाम साली के साथ पति थाने पहुंचा। यह देखकर पत्नी के भी होश उड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed