{"_id":"5da2ba958ebc3e0157423097","slug":"husband-accused-of-killing-his-wife-in-kushinagar-murder-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गला दबाकर पत्नी की हत्या, पांच शादियां कर चुका है आरोपी पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गला दबाकर पत्नी की हत्या, पांच शादियां कर चुका है आरोपी पति
Sun, 13 Oct 2019 11:18 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव निवासी एक शख्स ने अपनी बीबी की गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार सुबह इलाके के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति सगीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खबर है कि मूलरूप से देवरिया जिले के रहने वाले इस शख्स ने कुछ वर्ष पहले ही चौपरिया गांव में जमीन खरीदकर घर बनाया था।
विज्ञापन
उसके बाद आरोपी ने एक लड़की से निकाह किया था। बताया गया कि आरोपी शख्स इससे पहले भी पांच लड़कियों ने निकाह कर चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन