फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hunger strike in jail

तीन दिन से भूख हड़ताल पर 20 बंदी

Mon, 29 Jul 2019 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
hunger strike in jail
तीन दिनों से जेल में 20 कैदी भूख हड़ताल पर
विज्ञापन

गोरखपुर। मंडलीय कारागार में पिटाई से बंदी के घायल होने से नाराज करीब 20 बंदी भूख हड़ताल पर हैं। सूत्रों की मानें तो तीन दिनों से बंदी खाना नहीं खा रहे हैं। आरोप है कि रकम न देने पर जेल में तैनात कर्मियों ने ही बंदी की पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया। इस समय जेल के अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। जेल से बाहर आई एक पर्ची की तस्वीर वायरल होने के बाद से ही खलबली मची है। बंदी से मुलाकात कर आए उसके भाई ने पर्ची की तस्वीर को सोशल साइट पर पोस्ट किया है, जिसमें भूख हड़ताल की बात लिखी है। हालांकि जेल प्रशासन हड़ताल से इनकार कर रहा है।
चौरीचौरा के रउतैनिया सरदार गांव निवासी सुजीत पासवान चोरी और लूट के आरोप में दो साल से जेल में बंद है। रविवार को उसके छोटे भाई बीरू पासवान ने गांव की दो महिला लक्ष्मीना और सावित्री के साथ जेल में भाई से मुलाकात की। बीरू के मुताबिक भाई एक अन्य बंदी के सहारे बाहर मिलने के लिए आया था। उसके सिर में चोट लगी थी। पूछे जाने पर बताया कि पुलिसकर्मियों ने रकम न देने पर उसे पीटा है और इस समय में जेल के ही अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। सुजीत ने उसे एक पर्ची थमा दी, जिसमें भूख हड़ताल की बात लिखी है। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि गिरने की वजह से सुजीत को चोट लगी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने कहा कि बंदी की पिटाई और हड़ताल की खबर गलत है। जेल में सभी बंदी खाना खा रहे हैं। जेल से कुछ बंदियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी वजह से कुछ बंदी दबाव बनाने के लिए अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed