फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   horading porposal apply since march

मार्च से लागू हो जाएगी होर्डिंग नीति

Tue, 17 Nov 2015 01:30 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
अगले वर्ष मार्च से नगर निगम सीमा में प्रचार प्रसार के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी। नगर निगम की होर्डिंग नीति तैयार होने के बाद छपाई के लिए राजकीय मुद्रणालय इलाहाबाद भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शासन ने सभी नगर निगमों को अपनी होर्डिंग नीति तैयार करने का निर्देश दिया था। निगम ने इस वर्ष होर्डिंग संबंधी अपनी नियमावली तैयार की है। इसमें कई नई चीजों को शामिल किया गया है। इसके तहत किसी भी चीज के प्रचार प्रसार के लिए दीवारों पर लिखे या बनाए गए विज्ञापन के अलावा मोटर चालित चार पहिया वाहन, बिजली के खंभे समेत कुल 22 चीजों को इसके दायरे में लाया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के रेंट विभाग के अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नियमावली छपाई पर आने वाले खर्च संबंधी धनराशि का चेक राजकीय मुद्रणालय इलाहाबाद को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश्ा चंद्र ने बताया कि उम्मीद है कि दिसंबर तक नगर निगम की होर्डिंग नियमावली छपकर आ जाएगी। अगले वित्तीय वर्ष से नई दर से नियमावली के अनुसार प्रचार सामग्री का भुगतान लिया जाएगा।


नगर निगम इन पर लेगा टैक्स
नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों, जमीन, दीवार, भवन, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर, इलेक्ट्रानिक, एलईडी और अन्य डिजिटल माध्यम से प्रकाशित विज्ञापन, मोटर चालित चार पहिया वाहन, बिजली और अन्य खंभों पर, पोस्टर, परचा (हैंडबिल), पताका (बैनर), गुब्बारा, छतरी (कैनोपी), यूनीपोल, ट्री गार्ड एवं फ्लावर पॉट, जनसुविधा स्थान पर विज्ञापन, पुलिस बूथ, ट्रैफिक आईलैंड, कैंट्री लीवर पोल (ट्रैफिक सिग्नल), बस शेल्टर, गैंट्री, ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर, बसों पर, दीवारों पर वॉल राइटिंग, रेलवे की जमीन पर लगने वाली होर्डिंग जिसका फेस सड़क की तरफ हो, उत्सव, मेला, प्रदर्शनी, सर्कस में प्रदर्शित सामग्री, लाउड स्पीकर, निजी भूमि, भवन पर लगने वाले होर्डिंग लगाने पर नगर निगम को नई दर से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed