{"_id":"5dcdac038ebc3e54cc610de0","slug":"hockey-gorakhpur-city-news-gkp329281895","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ने देवीपाटन को 10-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ने देवीपाटन को 10-0 से दी शिकस्त
विज्ञापन
कानपुर ने देवीपाटन को 10-0 से दी शिकस्त
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को भी रोमांचक मुकाबले हुए। अयोध्या, कानपुर, आजमगढ़ मुरादाबाद और मेरठ ने अपने-अपने मैच जीत कर आगे की राह बनाई।
बृहस्पतिवार को पहला मैच लखनऊ और बस्ती के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों ही टीमों की ओर से 3-3 गोल किए गए। दूसरे मैच में अयोध्या ने गोरखपुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त दी। अयोध्या की तरफ सेर रवि राजभर ने दो, सौरभ, अभिनव व राहुल ने एक एक गोल किया। तीसरे मैच भी एकतरफा रहा। इसमें कानपुर ने मेरठ को 6-0 से पराजित किया। कानपुर की तरफ से शिवाजीत ने तीन, सिद्धांत ने दो और फहद ने एक गोल किया। अन्य मुकाबलों में आजमगढ़ ने देवीपाटन को 5-0, मुरादाबाद ने गोरखपुर को 4-2, आजमगढ़ ने अलीगढ़ को 6-0, कानपुर ने देवीपाटन को 10-0, अयोध्या ने आगरा को 2-0 और मेरठ ने अलीगढ़ को 6-1 से पराजित किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंद्रविजय सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, उपाध्यक्ष हॉकी उत्तर प्रदेश धीरज सिंह हरीश, कॉलेज प्राचार्य एके पांडेय, पूर्व हॉकी खिलाड़ी जिल्लूर रहमान, भारतीय कुश्ती संघ के कार्यकारिणी सदस्य आदित्य प्रताप सिंह उर्फ आगू, हरेराम यादव, शालिनी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
आज इनके बीच होंगे मैच
शुक्रवार को प्रतियोगिता में आजमगढ़ बनाम मेरठ, गोरखपुर बनाम आगरा, देवीपाटन बनाम अलीगढ़, आजमगढ़ बनाम कानपुर, मुरादाबाद बनाम आगरा, कानपुर बनाम अलीगढ़, देवीपाटन बनाम मेरठ, मुरादाबाद बनाम अयोध्या के बीच मैच खेला जाएगा।