फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hindi version of Priya Prakash's song

‘प्रिया का नैनमटक्का’ अब गोरखपुर की आवाज में

Mon, 19 Feb 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hindi version of Priya Prakash's song
ऋषि त्रिपाठी ने ‘मनिक्या मलाराया पूवी’ गाने का हिंदी वर्जन तैयार किया है। - फोटो : Amar Ujala
वेलेंटाइन वीक से ही सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश वारियर ने सनसनी मचा रखी है। रातोंरात स्टार बन चुकी इस मलयालयी स्टार के  यू ट्यूब पर कई वीडियो हैं। जिस गाने से ये लड़की सोशल मीडिया पर छाई, शहर के एक युवा ने उसी गाने का हिंदी वर्जन तैयार किया है। इस वीडियो में ‘मनिक्या मलाराया पूवी’ गाने की तरह प्रिया प्रकाश वारियर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। पांच दिन में इस गाने को करीब 21 हजार व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


जाने क्यूं है ये खुमारी देख के तुझको यूं... बोल वाला यह गाना यूट्यूब पर ही नहीं व्हाट्सएप पर भी खूब सुना जा रहा है। लोग प्रिया प्रकाश वारियर का नैनमटक्का देखने की चाह में भले ही इस वीडियो को खोल रहे हैं, लेकिन शहर के 18 वर्षीय युवा ऋषि त्रिपाठी की आवाज उन्हें बांध ले रही है। ऋषि ने न सिर्फ इसे गाया है बल्कि खुद ही लिखा भी है। ऋषि ने बताया कि जब सोशल मीडिया पर यह गीत सुना तो इसका म्यूजिक काफी भाया। कविता लिखने और मौसिकी के शौक के चलते गाना लिखने का ख्याल मन में आया। 13 फरवरी को इसे अपने यूट्यूब चैनल ‘ऋषि ऑन द बीट’ पर अपलोड कर दिया। चैनल पर गाने को मिली सराहना गदगद करने वाली है। 
विज्ञापन


परिवार ने दिया हौसला
खुद का व्यापार चलाने वाले गीताप्रेस निवासी दिलीप त्रिपाठी अपने बेटे ऋषि त्रिपाठी की गायकी को पूरा सपोर्ट करते हैं। मां अनुपमा त्रिपाठी और बड़े भाई आदित्य त्रिपाठी भी ऋषि को हौसला देते हैं। इसीलिए अपने गाने रिकॉर्ड करने का आइडिया छोड़ चुके ऋषि फिर से गायकी में सक्रिय हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर एंथम पर मिला सम्मान
ऋषि त्रिपाठी के यूट्यूब चैनल पर इससे पहले ‘गोरखपुर एंथम’ धूम मचा चुका है। शहर की विरासत और तहजीब को बयां करने वाले वीडियो के साथ ऋषि की आवाज का जादू शहर के युवाओं के सिर चढ़कर बोला। तब इस गाने के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति के हाथों ऋषि सम्मानित भी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed