{"_id":"573a2c034f1c1bf10dac7676","slug":"high-school-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम अंक आने पर ट्रेन के आगे कूद गई छात्रा, दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम अंक आने पर ट्रेन के आगे कूद गई छात्रा, दोनों पैर कटे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 17 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल की परीक्षा में कम अंक आने पर पिता ने डांट क्या दिया, खोराबार के कुसम्ही में सोमवार की सुबह एक छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी जान तो बच गई, लेकिन दोनों पैर कट गए। परिवार के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। छात्रा को परीक्षा में 69 प्रतिशत नंबर मिले थे।
खोराबार के जंगल सिकरी की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। रविवार को उसका रिजल्ट आया। घरवालों को जितनी उम्मीद थी, उस अनुसार उसे नंबर नहीं मिला। परिवार के लोगों से उसने 80 प्रतिशत नंबर आने का भरोसा दिया था। रिजल्ट की जानकारी होने और साथ में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं को ज्यादा नंबर मिलने पर पिता ने बेटी को डांट दिया।
रात से ही अवसाद में रही छात्रा सोमवार की सुबह वह घर से निकली और कुसम्ही जंगल में दो किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के पास गोरखपुर से आ रही ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना में उसकी जान तो बच गई, लेकिन दोनों पैर कट गए। जंगल में लकड़ी बीनने वाले बच्चों ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी।
विज्ञापन
पुलिस की मदद से परिवार के लोगों ने छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। छात्रा चार बहनों में तीसरे नंबर की है। उसके पिता मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज में उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान उनकी बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसके दोनों पैर कट गए।