{"_id":"5deaa6ab8ebc3e1ba06c9bdf","slug":"health-yatra-from-gorakhnath-to-nepal-gorakhpur-city-news-gkp3322047177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के 126 गांवों में जाएगी स्वास्थ्य सेवा यात्रा, गोरखनाथ मंदिर में किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के 126 गांवों में जाएगी स्वास्थ्य सेवा यात्रा, गोरखनाथ मंदिर में किया शुभारंभ
Sat, 07 Dec 2019 12:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को बाबा गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का औपचारिक उद्घाटन किया गया। तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा का अंतिम पड़ाव आठ दिसंबर को तुलसीपुर स्थित देवी पाटन शक्ति पीठ पर होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यह स्वास्थ्य यात्रा थारू जनजाति बाहुल्य नेपाल के सीमावर्ती 126 गांवों में जाएगी। वहां 275 चिकित्सकों की ओर से लोगों को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लिक्विड हैंड वॉश भी बांटा गया। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष प्रोफेसर एमएल भट्ट एवं केजीएमसी लखनऊ ट्रामा सेंटर के प्रभारी प्रो. प्रोफेसर संदीप तिवारी ने कहा कि यह स्वास्थ्य सेवा यात्रा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सफाई को बेहतर सेहत का मूलमंत्र बताया।
कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के अवध प्रांत के उपाध्यक्ष संदीप तिवारी, बस्ती मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. यूपी सिंह, गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, अवध नारायण तिवारी, सौरभ पांडेय, द्वारिका तिवारी आदि उपस्थित थे।