{"_id":"5e0518508ebc3e880968fac8","slug":"health-amar-ujala-health-rath-event-gorakhpur-city-news-gkp334831228","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर: कड़ाके की सर्दी के बीच मरीजों का मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर: कड़ाके की सर्दी के बीच मरीजों का मुफ्त इलाज
Fri, 27 Dec 2019 11:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर में जांच के लिए पहुंचे मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों को उनके घर के करीब ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बृहस्पतिवार को न्यू गीता चिल्ड्रेन एकेडमी, आजाद नगर, रुस्तमपुर के निकट पार्षद कार्यालय पहुुंचा। यहां कालिंदी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने लोगों की सेहत की जांच की। फार्मासिस्टों ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई दवाएं निशुल्क बांटीं। शिविर के आयोजन में पार्षद कंचनलता सिंह, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह और उनके सहयोगियों ने अहम योगदान किया।
हेल्थ रथ बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे न्यू गीता चिल्ड्रेन एकेडमी आजादपुर पहुंचा। कालिंदी हॉस्पिटल के डॉ. अजय सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. रूपम श्रीवास्तव ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट कुमारी बेबी और नीतू राव ने मुफ्त दवाइयां बांटी।
महाप्रसाद हेल्थ रथ पर आने वाले पहले व्यक्ति बने। जांच में उनकी ब्लड शुगर बढ़ी हुई पाई गई। चिकित्सकों ने उन्हें परामर्श के साथ जरूरी दवाएं लिखीं। कड़ाके की सर्दी के बीच मरीजों का आना दोपहर दो बजे तक जारी रहा। अधिकतर मरीज कमर दर्द, सिर दर्द, कमजोरी, पेट की समस्या, मधुमेह आदि की समस्या लेकर पहुंचे। जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान 81 लोगों के सेहत की जांच हुई। स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह उनके सहयोगी राम आधार पांडेय, ब्रह्मा सिंह, अर्जुन सिंह, श्याम नारायण सिंह और गुड्डू निषाद ने चिकित्सकों का सहयोग किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आने वालों की मदद की।

हेल्थ रथ पर पहुंचीं महिलाएं
स्वास्थ्य जांच कराने वालोें में महिलाएं अधिक रहीं। अधिकतर महिलाओं ने कमजोरी, कमर दर्द की समस्या बताई। चिकित्सकों के परामर्श पर इन महिलाओं को ताकत की दवाएं और कमर दर्द का मलहम आदि दिए गए।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं उपलब्ध कराना बड़ी समाजसेवा है। लगातार हेल्थ रथ के जरिए शहर वासियों को यह सेवा दे रहा है जो बहुत ही सराहनीय है। कालिंदी हॉस्पिटल इस मुहिम में हमेशा सहयोग करेगा।
डॉ. अजय सिंह, एमडी, मेडिसिन, कालिंदी हॉस्पिटल, बुद्ध विहार