हज हाउस और कांवड़ यात्री विश्राम गृह बनाने की मांग
गोरखपुर। शहर में हज हाउस और कांवड़ यात्री विश्राम गृह बनाए जाने की मांग लेकर सोमवार को हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने कहा कि गोरखपुर के हाजियों को हज के लिए जाते वक्त बनारस या लखनऊ जाना पड़ता है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। ऐसे में गोरखपुर में भी हज हाउस बनाया जाए।
कमेटी के सदस्यों का कहना था कि यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रियों को विश्राम के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है । उनके लिए शहर में कांवड़ यात्री विश्राम घर बनाया जाए। ज्ञापन देने वालों में इमामबाड़ा मोतवाली आन कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, आदिल अख्तर खान, शकील शाही, अध्यक्ष व्यापार मंडल शमशाद खान भोला, फैजाने रजा नौजवान कमेटी के युवा नेता मतवाली रईस अहमद, कायस्थ सेना प्रमुख, विजय कुमार श्रीवास्तव, परशुराम सेना महानगर अध्यक्ष विपुल त्रिपाठी, योगेंद्र कुमार गौड़, अध्यक्ष हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी यासिर अली, शाकिर अली सलमानी आदि रहे।