फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Haemophilia's injection ends in medical college

बीआरडी में हीमोफीलिया का इंजेक्शन खत्म, खतरे में जान

Tue, 21 Jun 2016 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 21 Jun 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
Haemophilia's injection ends in medical college
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में हीमोफीलिया के इंजेक्शन खत्म होने से मरीजों की जान खतरे में पड़ गई है। जिला अस्पताल में भी इस बीमारी के इलाज के इंतजाम नहीं होने से मरीजों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए शासन को पत्र लिखा है, मगर एक महीना बीतने को है, इंजेक्शन अभी तक नहीं आ सका है।
विज्ञापन


बीमारी की गंभीरता के आधार पर रोगी को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जिसे फैक्टर 7, फैक्टर 8 और फैक्टर 9 के नाम से जाना जाता है। मेडिकल कॉलेज में इस बीमारी के कुल 196 मरीज रजिस्टर्ड हैं, जिसमें फैक्टर 7 के 3, फैक्टर 8 के 171 और फैक्टर 9 के 22 मरीज हैं। तीनों श्रेणियों के इंजेक्शन कम होने पर ही कॉलेज प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा था। अब महज फैक्टर 9 के ही 13 वॉयल बचे हैं, बाकी दोनों श्रेणियों के इंजेक्शन तीन हफ्ते पहले ही 29 मई को खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग ने पत्र लिखकर महानिदेशक से इंजेक्शन की मांग की, मगर अभी तक दवा नहीं आ सकी है। डॉक्टर बताते हैं कि इस बीमारी में रक्तस्राव होने की दशा में दिक्कत बढ़ जाती है और अधिक रक्तस्राव होने पर मरीज की जान भी जा सकती हैं। इतनी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भी सुविधा कम है। कुछ बड़े प्राइवेट अस्पताल इसका इलाज करते हैं, मगर इसके लिए वहां लाखों खर्च करने पड़ते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हीमोफीलिया
यह एक आनुवंशिक बीमारी है। इसमें खून का थक्का नहीं जमता। रोगी को चोट लगने पर शुरू हुआ रक्तस्राव बंद ही नहीं हो पाता। सबसे ज्यादा खतरा अंदरूनी चोट लगने पर होता है। इसीलिए इस बीमारी के मरीजों को रजिस्ट्रर्ड किया जाता है और नियमित रूप से उनका फॉलोअप किया जाता हैं। क्योंकि अधिक रक्तस्राव होने से मरीज की जान जा सकती है। 

दवा के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही दवाएं आ जाएंगी।
- डॉ. एसके श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed