{"_id":"576567874f1c1b591811c226","slug":"gutter-water-are-flows-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार में छेदकर निकाला गया नाले का पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार में छेदकर निकाला गया नाले का पानी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Jun 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
विलंदपुर में नाले पर कब्जा करने के कारण सड़क पर जमा गंदा पानी।
- फोटो : shivharsh
बिलंदपुर में नाले पर कब्जा कर दो मंजिला मकान बना लेने की वजह से पानी का प्रवाह प्रभावित हो गया था। इसकी वजह से सड़क पर गंदा पानी फैल रहा था। लोगों की शिकायत पर पहुंची नगर निगम की टीम को अतिक्रमणकारी ने नाला साफ करने से रोक दिया। सूचना पर पहुंचे नगर आयुक्त ने अपनी मौजूदगी में दीवार में छेद कराकर नाले का पानी निकलवाया।
बेतियाहाता की तरफ से एक बड़ा नाला बिलंदपुर की तरफ आता है। इसी बीच बिलंदपुर के लोगों की शिकायत थी कि जल निकासी बाधित होने की वजह से नालियों का पानी उनके घरों में घूस रहा है। इसके साथ ही सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बन गई है। लोगों की शिकायतों को नगर आयुक्त बीएन सिंह ने गंभीरता से लिया और मुख्य सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता को निर्देश दिया कि बिलंदपुर में नालों की सफाई शुरू कराएं। पीएन गुप्ता 15 से 20 कर्मचारियों को लेकर नाला साफ करने पहुंच गए। लेकिन वहां पहुंचने के बाद जो मामला सामने आया इससे सभी दंग रहे गए।
पीएन गुप्ता ने बताया कि जल निगम कार्यालय के बगल में नाले पर अवैध कब्जा करके दिलीप कुमार पासवान ने दो मंजिला मकान बनवा लिया था। जिसकी वजह से नाले का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था। दिलीप से जब बात की गई तो वह घर नहीं आ रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी नगर आयुक्त को दी गई। नगर आयुक्त बीएन सिंह की मौजूदगी में दीवार में छेद कराकर पानी की निकासी का रास्ता बनाया गया।
विज्ञापन
नाले पर दिलीप पासवान ने दो मंजिला मकान बनवा लिया है। इसकी वजह से नाला सफाई में दिक्कत आ रही है। इस मामले को नगर आयुक्त को अवगत करवा दिया गया है।
- पीएन गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षक