फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gun house

फर्जी लाइसेंस प्रकरण : विजय और रवि पांडेय को आज रिमांड पर लेगी पुलिस

Thu, 12 Sep 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
gun house
फर्जी लाइसेंस प्रकरण : विजय और रवि पांडेय को आज रिमांड पर लेगी पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी लाइसेंस प्रकरण के आरोपी रवि गन हाउस के मालिक के बेटे रवि प्रकाश पांडेय और प्रापर्टी डीलर विजय प्रताप को बृहस्पतिवार को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कोर्ट से दस से तीन बजे तक रिमांड की मंजूरी मिली है। मुख्य न्यायिक अधिकारी तारकेश्वरी सिंह ने रिमांड पर मंजूरी दी है। उधर, एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। घर घर पहुंचकर असलहाधारियों के लाइसेंस का पुलिस सत्यापन कर रही है।

फर्जी लाइसेंस का भंडाफोड़ होने के बाद से ही पुलिस की ओर से गठित एसआईटी परत दर परत मामले में खुलासे कर रही है। असलहा बाबुओं को जेल भेजने के बाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ का फैसला किया। कोर्ट में सहायक अभियोजन अधिकारी संजय सिंह ने पक्ष रखा कि रवि और विजय के पास अभी कई दस्तावेज व जानकारियां हैं जिसके आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस की ओर से दी गई अर्जी पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक अधिकारी ने रिमांड को मंजूरी दे दी है। पुलिस इस प्रकरण में असलहा बाबुओं को भी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपियों के पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed