फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   goverment will respect

बच्चों के मददगार दरोगा का होगा सम्मान

Mon, 29 May 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 29 May 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
आम तौर पर पुलिस से दरियादिली की उम्मीद नहीं रहती, लेकिन रेलवे चौकी इंचार्ज ने धूप में नंगे पांव घूम रहे बच्चों को न सिर्फ खाना खिलाया बल्कि चप्पलें भी दिर्लाइं। उनकी इस नेक पहल को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब दरोगा को इस काम के लिए खूब बधाइयां मिल रही हैं। दरोगा की दरियादिली डीजीपी कार्यालय तक भी पहुंच गई। डीजीपी कार्यालय से दरोगा को सम्मानित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को रेलवे स्टेशन रोड पर तपती दोपहरी में छह-सात बच्चे भटक रहे थे। वे कूड़ेदानों में अपनी जरूरत का सामान तलाश रहे थे। धूप की वजह से उनके पांव में छाले पड़ गए थे। इसी दौरान गश्त कर रहे कैंट थाने के रेलवे कालोनी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बच्चों को बुलाकर एक-एक से बात की। बातचीत में पता चला कि किसी की मां नहीं हैं तो किसी के पिता। उनकी जिंदगी रोजाना कूड़ा बीनने से शुरू होकर उसी पर खत्म हो जाती है। किसी तरह से उन्हें भोजन मिल पाता है। बच्चों ने बताया कि उनके साथ के कई बच्चे नशा भी करते हैं। 
विज्ञापन


बच्चों की बातें सुनने के बाद दरोगा प्रमोद ने पहले सभी को भोजन कराया, फिर सभी बच्चों को नई चप्पलें खरीदकर दीं। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की भी हिदायत दी। साथ ही कहा कि कोई नशा करते हुए मिले तो उन्हेें बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed