{"_id":"5e01a9f18ebc3e8818228818","slug":"gorakhpur-weather-update-cool-weather-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हुए सूर्यदेव के दर्शन, कंपकपाती ठंड से मिली मामूली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हुए सूर्यदेव के दर्शन, कंपकपाती ठंड से मिली मामूली राहत
Tue, 24 Dec 2019 04:45 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 24 Dec 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
कायम है कोहरा
- फोटो : अमर उजाला।
कई दिनों से जारी ठंड और कोहरे के कहर से परेशान शहर वासियों को सप्ताह के पहले दिन भले ही धूप खिलने से कुछ राहत मिली हो, लेकिन आज सुबह से छाए कोहरे ने राहत खत्म कर दी। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई है। आज सुबह का तापमान 6.9 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।
हालांकि बीते दिन दोपहर बाद करीब तीन बजे से पछुवा हवा चलने की वजह से गलन बढ़ती चली गई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि आसमान साफ होने के साथ ही अब पछुवा हवा चलने लगी है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। यह सामान्य से करीब चार डिग्री कम होगा।
खुशनुमा मौसम से हुआ था सप्ताह का आगाज
बीते दिन शहरवासियों को खुशनुमा मौसम का तोहफा मिला था। सुबह से ही खिली धूप के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा होकर 12 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। अधिकतम तापमान भी रविवार के मुकाबले करीब छह डिग्री बढ़कर 20.5 डिग्री जा पहुंचा था।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, बारिश की संभावना नहीं
कैलाश पांडेय ने बताया कि उत्तरप्रदेश में 24 से 26 दिसंबर तक बूंदाबांदी के आसार थे, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से अब गोरखपुर में बारिश की संभावना नहीं है।