{"_id":"5e0314ef8ebc3e87b6798cbf","slug":"gorakhpur-voilence-police-wil-make-extra-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बड़ा बवाल होने की आशंका के बीच पुलिस सतर्क, किए खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बड़ा बवाल होने की आशंका के बीच पुलिस सतर्क, किए खास इंतजाम
Wed, 25 Dec 2019 01:22 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
पथराव और उपद्रव करने वाले कौन?
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शहर में और बड़ा बवाल होने की आशंका के बीच पुलिस सतर्क हो गई है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 14 दरोगा और 100 ज्यादा सिपाहियों को कोतवाली सर्किल में भेजा गया है। इन सबकी तैनाती सर्किल के कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर थाने में की गई है। पुलिस के मुताबिक, इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिनकी तैनाती पहले कभी इन थाना क्षेत्रों में रह चुकी है। उनकी इलाके में अच्छी जान पहचान भी है।
पुलिस के मुताबिक, पुराने पुलिस कर्मियों की तैनाती से सर्किल के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। ये पुलिसकर्मी इलाके के एक-एक चेहरे को पहचानते हैं और वहां के लोगों के बीच अच्छी पैठ रखते हैं। इसी वजह से पुराने पुलिसकर्मियों का दोबारा कोतवाली सर्किल में तैनाती दी गई है।
जमा कराए जा सकते हैं असलहे
कोतवाली सर्किल के तीन थानाक्षेत्रों के कुछ चिन्हित लोगों के लाइसेंसी असलहे थाने में जमा कराए जा सकते हैं। ये सभी पिछले कई बवालों में शामिल रहे हैं या इसबार के बवाल में संदिग्ध या आरोपी हैं। इसके लिए पुलिस ने तैयारी भी शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि अगर फिर बवाल होता है तो उपद्रवी भीड़ की आड़ में फायरिंग भी कर सकते हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ऐसी किसी भी कार्रवाई से अभी इंकार कर रहे हैं।