फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur voilence accused break two car and seven cctv camras

गोरखपुर हिंसा: उपद्रवियों ने दो कार और सात सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले थे

Thu, 26 Dec 2019 11:24 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 26 Dec 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur voilence accused break two car and seven cctv camras
नखास चौक। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में नखास और मदीना मस्जिद के सामने हुए बवाल में पीटीएस के एडिशनल एसपी राजेश कुमार भारती की कार के अलावा एक और कार क्षतिग्रस्त की गई थी। वहीं, एक व्यक्ति की बाइक भी गायब कर दी गई।
विज्ञापन


उपद्रवियों ने रेती से नखास रोड के दो ग्राहक सेवा केंद्र और पांच दुकानों के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले थे। नखास चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान व एक घर के शीशे को भी क्षतिग्रस्त किया गया था।
विज्ञापन


जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल-तोड़फोड़ और पत्थरबाजी में नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह की टीम ने मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली। कोतवाल सहित अन्य लोगों से इस पर रिपोर्ट ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नगर निगम और बिजली निगम से नुकसान की जानकारी मांगी गई है। वास्तविक आकलन के बाद सात दिन के अंदर रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई जाएगी। जिलाधिकारी के स्तर से नोटिस जारी करके तोड़फोड़ के आरोपियों से जवाब मांगा जाएगा, फिर संपत्ति जब्त करने या नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed