{"_id":"02adf0ef4b98722c6b45661fd57d4029","slug":"gorakhpur-university-give-facility-of-insurance-to-its-employees-and-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों और विद्यार्थियों का बीमा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों और विद्यार्थियों का बीमा होगा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के राहत भरी खबर है। अब कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा और विद्यार्थियों का दुर्घटना बीमा होगा। नए साल से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीमा कराने का फैसला लिया है।
कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित में यह निर्णय लिया गया है। अब कर्मचारियों का चिकित्सा बीमा कराया जाएगा। इसके लिए बीमा के किश्त की 70 फीसदी राशि यूनिवर्सिटी अपने कोष से देगी, जबकि 30 फीसदी राशि कर्मचारियों को देना होगा। इसके अलावा, नए सत्र से यूनिवर्सिटी प्रशासन विद्यार्थियों का दुर्घटना बीमा कराएगा।
कुलपति ने कहा कि चिकित्सा बीमा की सुविधा से गंभीर रोग से पीड़ित कर्मचारियों को इलाज में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुलपति ने कहा कि बीमा कराने को लेकर जल्द ही औपचारिकता पूरी की जाएगी।