{"_id":"5d18da698ebc3e3cb232a20c","slug":"gorakhpur-univercity-mess-gorakhpur-news-gkp3121608199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेस में भोजन करना है तो देना होगा तीन हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेस में भोजन करना है तो देना होगा तीन हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेस में भोजन करना है तो देना होगा प्रति माह तीन हजार
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में विद्यार्थियों को मेस में नाश्ता व भोजन करने के लिए प्रति महीने तीन हजार रुपये देने होंगे। 10 महीने का शुल्क एकमुश्त जमा होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन मेस शुरू कराने की तैयारी में जुट गया है। फर्नीचर की खरीदारी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। मेस का संचालन निजी फर्म करेगी, लेकिन गुणवत्ता की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।
यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन में सभी विश्वविद्यालयों में मेस की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है। विश्वविद्यालय में छात्रों के चार तथा छात्राओं के लिए दो छात्रावास हैं। महिला छात्रावासों में मेस की व्यवस्था पहले से है। छात्रों के छात्रावास में भी इस बार सुविधा शुरू की जा रही है। प्रो. संजय बैजल को कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पिछले दिनों मेस का शुल्क भी तय कर दिया गया। सभी छात्रावासों में स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। मेस के संचालन का जिम्मा सौंपने के बाद तीन सदस्यीय निगरानी कमेटी, वार्डेन की सहमति से मेन्यू तय करेगी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि सारी तैयारियां कर ली गई है। छात्रावास आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी।