फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur railways

ट्रेन में सामान लोड करने में हो रही धांधली, वजन कम दिखता है, लेकिन सामान ज्यादा होते हैं

Wed, 07 Aug 2019 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur railways
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर रेलवे विजिलेंस को पार्सल घर में चेकिंग के दौरान गोरखधाम एक्सप्रेस के एसएलआर बोगी में बुक सामान में अनियमितताएं मिली हैं। ट्रेन में बुकिंग से आठ क्विंटल ज्यादा माल लोड किए गए थे।

विज्ञापन


विजिलेंस ने ओवरलोड का केस दर्ज कर सामान बुक कराने वाली फर्म के खिलाफ 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। फर्म को लीज का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी। रेलवे विजिलेंस की टीम तीन दिनों से लगातार छापेमारी कर रही है। टीम को सूचना मिली थी कि पार्सल घर में सेटिंग कर ठेकेदार और व्यापारी ज्यादा माल मंगाते हैं। बदले में कर्मचारियों को तय भुगतान करते हैं।

विज्ञापन

दो टीसी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

रेलवे स्टेशन के टीसी दफ्तर पर छापेमारी में जिन दो टीसी के पास ज्यादा रुपये मिले थे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेलवे विजिलेंस की सूचना पर अब विभाग ने एक्शन लिया है। जल्द ही दोनों को चार्जशीट दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed