फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news wether news latest news cold wave

शीतलहर की चपेट में आया पूरा शहर, 12 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 26 Dec 2019 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news wether news latest news cold wave
आज गलन बढने के बाद इस तरह जाते लोग गोलघर की फोटो।
गोरखपुर। इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। दिन का पारा भी 14 डिग्री तक ही पहुंच सका जबकि न्यूनतम पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम होने पर शीतलहर माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान से देश के उत्तरी इलाकों की ओर आने वाली ठंडी हवाओं से सर्दी में इजाफा हुआ है। फिलहाल इस पूरे सप्ताह ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 28 और 29 दिसंबर तक न्यूनतम पारा चार डिग्री तक नीचे लुढ़क सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को भले ही कोहरा उतना गहरा नहीं था लेकिन ठंड ने सबकी कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम पारा मंगलवार के मुकाबले थोड़ा चढ़ा लेकिन सुबह से शाम तक गलन बनी रही। अधिकतम पारा मात्र 14 डिग्री दर्ज किया गया जिससे बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार कंपकंपा देने वाली सर्दी से जूझ रहे उत्तर भारत में लोगों को इस सप्ताह के आखिरी दो दिनों में और भी भीषण सर्दी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन


जलजमाव के स्तर तक पहुंचा देने वाली कड़ाके की सर्दी, क्रिसमस और नये साल के जश्न में खलल डाल सकती है। उत्तर भारत में दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 28 और 29 दिसंबर को पारा चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा अधिकतम तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिले का तापमान देहरादून से छह डिग्री, वाराणसी और लखनऊ से करीब तीन डिग्री कम तो शिमला से सिर्फ दो डिग्री और मनाली से 3.4 डिग्री सेल्सियस ही अधिक रहा।
गोरखपुर- 14
शिमला- 12.3
मनाली- 10.6
देहरादून- 21.7
अमृतसर- 9.8
रांची- 19.7
दिल्ली- 12.7
बहराइच- 15.2
पटना - 19.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed