फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news,railways,plateform change,wrong train information on plateform

अवध एक्सप्रेस का अचानक बदला प्लेटफार्म

Fri, 15 Nov 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news,railways,plateform change,wrong train information on plateform
राजन राय जी की खबर में ःगोरखपुर रेलवे स्टेशन भर भगदड़ ।
अवध एक्सप्रेस का अचानक बदला प्लेटफॉर्म, अफरातफरी
विज्ञापन

गोरखपुर। मुजफ्फरपुर से बांद्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म गुरुवार को अचानक बदलने से गोरखपुर जंक्शन पर कुछ देर तक अफरातफरी मची रही। गनीमत रही की भीड़ में यात्री चोटिल नहीं हुए।
दरअसल, पूछताछ केंद्र पर पहले ट्रेन के प्लेटफार्म छह पर आने की सूचना प्रसारित की गई। जब ट्रेन यार्ड में प्रवेश करने लगी तो अचानक सूचना दी गई कि ट्रेन प्लेटफॉर्म दो से जाएगी। यह सुनते ही यात्री सामान लेकर दौड़ पड़े। भीड़ ज्यादा होने के चलते कुछ यात्री बच्चों को लेकर रेलवे लाइन को क्रास करके आगे पहुंचे।
विज्ञापन

अवध एक्सप्रेस दोपहर 1.20 बजे गोरखपुर से रवाना होती है। गुरुवार को ट्रेन पौने पांच घंटे की देरी से करीब 6.10 बजे स्टेशन आई। स्टेशन पर पहले से सूचना प्रसारित की गई कि ट्रेन प्लेटफॉर्म छह से जाएगी। यात्री प्लेटफॉर्म पहुंच कर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पूछताछ केंद्र से सूचना आने लगी कि ट्रेन प्लेटफॉर्म दो से जाएगी। कंप्यूटराइज्ड एनाउंसमेंट के अलावा माइक से भी सूचनाएं दी गईं। इसके बाद अफरातफरी मच गई। भीड़ ज्यादा होने के चलते सीढ़ी भर गई। कुछ यात्री सामान लेकर रेलवे लाइन पर उतर गए और उसी के रास्ते प्लेटफॉर्म पांच पर पहुंचे। यहां से सीढ़ी चढ़कर फुट ओवरब्रिज के रास्ते प्लेटफॉर्म दो पर गए।

गलत सूचनाएं प्रसारित होने पर यात्रियों ने रेल प्रशासन को जमकर कोसा। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि गलतफहमी में डिस्प्ले बोर्ड पर प्लेटफॉर्म छह की सूचना दी गई। जिसे बाद में सुधार लिया गया। यात्री समय से पहुंच गए और किसी यात्री की ट्रेन नहीं छूटने पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed