फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

शोहदों को रेड कार्ड जारी कर पुलिस देगी चेतावनी

Wed, 07 Aug 2019 05:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
टी रोमियों द्वारा यही लाल कार्ड शोहदों को दिया जाऐगा - फोटो : अमर उजाला
जिले में आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं पर लगाम के लिए पुलिस अब नया प्रयोग करने जा रही है। शोहदों को पहले रेड कार्ड जारी कर चेतावनी दी जाएगी। फिर भी नहीं सुधरे तो जेल भेजा जाएगा। इस क्रम में पुलिस पहले जिले के सात थानाक्षेत्रों के ऐसे स्थानों को चिन्हित कर रही है, जहां छेड़खानी की घटनाएं ज्यादा होतीं हैं। उन स्थानों पर निरंतर गश्त करके छेड़खानी करने वालों को रेड कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी की अगुवाई में पहले चरण में शहर के सात थानाक्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। सफलता मिलने पर इसे पूरे जिले में किया जाएगा। पुलिस ने एक प्रोफार्मा तैयार कराया है। उसमें लोगों से सुझाव मांगा जा रहा है कि इलाके में कौन सा स्कूल, कॉलेज, चौराहा, पार्क, नुक्कड़, गली, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थान हैं जहां एंटी रोमियो टीम और पुलिस की आवश्यकता ज्यादा है या कहां छेड़खानी की घटनाएं ज्यादा होती हैं। सुझाव के बाद उस स्थान को ब्लैक स्पाट के रूप में चिन्हित किया जाएगा। पुलिस इन स्थानों पर लगातार निगाह बनाए रखेगी। रेड कार्ड का डाटा डिजिटल रूप में रखा जाएगा। ताकि समय आने पर पता चल सके कि किसने दूसरी बार छेड़खानी की है।
विज्ञापन


रेड कार्ड से मिलेगी सजा और जागरूकता दोनों की जानकारी
पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले रेड कार्ड में शोहदे के नाम, पिता का नाम, पता, थाना आदि के साथ ही छेड़खानी करने पर क्या सजा है। क्या -क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है सभी जानकारी दर्ज होगी। क्या-क्या चीजें छेड़खानी के दायरे में आती हैं ये भी लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले छेड़खानी वाले स्थानों (ब्लैक स्पाट) के बारे में में सफेद कार्ड के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद एंटी रोमियो टीम वहां गश्त कर शोहदों के खिलाफ रेड कार्ड जारी कर चेतावनी देगी। फिर भी नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed