{"_id":"5d235eb68ebc3e6ca72d473c","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-gkp3131061143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान पाने वाले किसानों को लगाने होंगे १० पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान पाने वाले किसानों को लगाने होंगे १० पौधे
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम के विजयेंद्र पाण्य?
सम्मान निधि का लाभार्थियों को लगाने होंगे दस पौधे
गोरखपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों को दस-दस पौधे लगाने होंगे। इनमें से पांच पौधे उन्हेें वन विभाग मुहैया कराएगा। तहसीलदार इसकी मानीटरिंग करेंगे। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व प्रशासन एवं अन्य विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने यह निर्देश दिया। साथ ही सभी एसडीएम और तहसीलदार को अपने-अपने तहसील में मिले पौधरोपण के लक्ष्य को दो सप्ताह में पूरा करने को कहा।
डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिए कि भू-माफियाओं को चिहिन्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहीं भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाए तो संबंधित के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। राजस्व वादों के निस्तारण समय से किए जाएं। तय लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व वसूली का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चाहिए। पेंशन मामलों, ऑडिट आपत्तियों एवं वरासत के मामलों का प्रमुखता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
डीएम ने बाढ़ बचाव संबंधी तैयारियां पूरी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी एसडीएम संवेदनशील बंधों का ड्रोन कैमरों से किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट जल्द उन्हें उपलब्ध करा दें। कर करेत्तर की समीक्षा के दौरान भू राजस्व में सभी तहसीलों का लक्ष्य पूरा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इसी तरह अभियान चलाकर विद्युत बकाया की वसूली करने को कहा। बैठक मेें सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।