फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

सरकारी धन के बंदरबांट की पुष्टि पर केस दर्ज करने में आनाकानी

Fri, 15 Nov 2019 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
सरकारी धन के बंदरबांट की पुष्टि पर केस दर्ज करने में आनाकानी
विज्ञापन

जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। सरकारी रोक के बावजूद सरहरी ग्राम सभा से 60 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में पुलिस केस दर्ज करने में ही आनाकानी कर रही है। पुलिस का यह हाल तब है जब जिला पंचायत राज अधिकारी ने आदेश देकर एडीओ पंचायत को तहरीर लेकर भेजा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि एडीओ ने तहरीर भिजवाया है, जांच के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा।
बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर भरोहिया के एडीओ पंचायत तहरीर लेकर थाने पर पहुंचे थे। विभागीय जांच में 60 लाख रुपये निकाले जाने की पुष्टि होने के बाद ही कार्रवाई शुरू की गई है। मगर पुलिस केस दर्ज करने की जगह आनाकानी करने में जुटी है। पहले तो पुलिस ने तहरीर ही नहीं आने की जानकारी दी फिर तहरीर आने पर जांच करने को कहा। अब पुलिस का तर्क है कि एडीओ के आने पर केस दर्ज किया जाएगा। जबकि नियम है कि जो भी तहरीर हो उसके आधार पर केस दर्ज कर विवेचना होनी चाहिए।
विज्ञापन

यह है मामला
ग्राम पंचायत सरहरी के खाते में राज्य वित्त, 14वें वित्त और परफारमेंस ग्रांट के एक करोड़ से ज्यादा रुपये आए थे। 2018 में करीब 52 लाख रुपये निकाले गए थे। इस मामले में ग्राम पंचायत विभाग ने एफआईआर का आदेश दिया है जिसका क्रियान्वयन अभी तक नहीं हो सका है। अब इसी ग्राम पंचायत के खाते से 60.24 लाख रुपये और निकाले जाने का मामला सामने आया है। सारी निकासी अक्तूबर 2019 में हुई है। इस दौरान शासन की ओर से ग्राम पंचायत के खातों के संचालन पर पूरी तरह से रोक थी। इसके बावजूद सरहरीग्राम पंचायत के खाते से 60,06,205 रुपये का बजट न सिर्फ दूसरे खाते में भेजा गया बल्कि उसे एक महीने के भीतर 35 चेक के द्वारा निकाल भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोट
बुधवार और बृहस्पतिवार दोनों दिन थाने पर गया था, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हो सका है। थानेदार मामले को टाल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह फिर बुलाए हैं।
- राजकुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत
तहरीर एडीओ ने भेजवाया है। उन्हें बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा। बुधवार को सरहारी चौकी पर तहरीर दिए थे, बृहस्पतिवार को थाने पर भेजवाए हैं।
मनोज राय, थानेदार, गुलरिहा
सरकारी मामलों में विभागीय अधिकारी के कहने पर ही केस दर्ज करने को कहा है। यदि विभागीय अधिकारी ने तहरीर भेजवाया है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed