{"_id":"5deea92b8ebc3e87e75c091e","slug":"gorakhpur-bank-strictness-gorakhpur-city-news-gkp332645630","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूट पर जागी पुलिस का नया फरमान: हेलमेट या गमछा से मुंह ढंककर बैंक में प्रवेश पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट पर जागी पुलिस का नया फरमान: हेलमेट या गमछा से मुंह ढंककर बैंक में प्रवेश पर पाबंदी
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक शाखा में दिन दहाड़े लूट
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती और महराजगंज में प्राइवेट बैंक में लूट की घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने रेंज के सभी जिले के बैंकों में सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि पुलिस सभी बैंकों में यह सुनिश्चित करे कि हेलमेट या गमछा से मुंह ढककर कोई भी प्रवेश ना करने पाए।
दरअसल, दोनों ही घटनाओं में सामने आया है कि सीसीटीवी कैमरे में हेलमेट की वजह से बदमाशों की तस्वीर नहीं आ सकी। एडीजी ने कहा कि बैंक के बाहर इस तरह की चेतावनी लिखा बोर्ड भी लगाया जाए।
इसलिए एहतियात बरत रही पुलिस
महराजगंज में 17 अक्तूबर को एचडीएफसी बैंक से 17 लाख रुपये और बस्ती के आईसीआईसीआई बैंक से 48 लाख रुपये की लूट हो चुकी है। पुलिस का मानना है कि दोनों ही घटनाओं में बदमाशाें की एक जैसी संख्या, उनका हेलमेट पहना होना, वारदात का समय एक सा होना आदि महज संयोग नहीं है। दोनों ही जगहों पर प्राइवेट बैंकों को ही निशाना बनाया गया है। पुलिस को शुरू से ही संदेह है कि कोई ना कोई ऐसा शख्स है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली से पूरी तरह से परिचित है, इसी वजह से अब पुलिस एहतियात बरत रही है।
विज्ञापन
नियमित रूप से एसपी, एडिशनल एसपी करेंगे चेकिंग
एडीजी रेंज ने निर्देश दिया है कि जिस थाना क्षेत्र में ज्यादा बैंक हो उस इलाके में एसपी सिटी, एडिशनल एसपी को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकी जगहों पर पुलिस चेकिंग करेगी। जिस बैंक में ज्यादा भीड़ होती है, वहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

बैंकों की सुरक्षा के इंतजाम ही नहीं
गोरखपुर रेंज के चारों जिलों की बैंक की समीक्षा में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सुरक्षा गार्ड हों या फिर अलार्म, अन्य इंतजाम भी पूरे नहीं हैं। सबसे ज्यादा पुलिस के लिए ग्राहक सेवा केंद्र चुनौती बने हुए हैं, जहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम ही नहीं है।
जिला बैंक की संख्या ग्राहक सेवा केंद्र अलार्म की संख्या सीसी टीवी कैमरा एटीएम डाकघर स्थायी गार्ड की संख्या
गोरखपुर 362 425 362 341 426 40 8
देवरिया 204 219 204 204 169 187 2
कुशीनगर 190 239 190 188 144 222 32
महराजगंज 160 387 151 153 133 18 0
..
बैंकों की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। सभी बैंकों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। हेलमेट या मुंह ढंककर कोई बैंक में इंट्री ना कर सकें, इसकी व्यवस्था बैंक की मदद से बनाई जाएगी। बैंकों से बातचीत करके बाहर इस तरह के बोर्ड भी लगाए जाएंगे। नियमित रूप से बैंकों की चेकिंग होगी।
जय नारायण सिंह, एडीजी रेंज