{"_id":"5e03cb088ebc3e696a2e99a2","slug":"gobraud-reporting-police-station-gorakhpur-city-news-gkp334638871","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में रिपोर्टिंग चौकी बनेगी गोबड़ौर, दर्ज हो सकेगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में रिपोर्टिंग चौकी बनेगी गोबड़ौर, दर्ज हो सकेगा मुकदमा
विज्ञापन

गोरखपुर। झंगहा थाने की गोबड़ौर पुलिस चौकी अब रिपोर्टिंग चौकी के रूप में काम करेगी। यहां लोग मुकदमा भी दर्ज करा सकेंगे। जिले की यह चौथी रिपोर्टिंग चौकी होगी। इसके लिए एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही यहां मुकदमा दर्ज होना शुरू हो जाएगा।
दरअसल थाने से दूरी ज्यादा होने और चौकी के अंदर ग्रामसभाएं ज्यादा होने पर उसे रिपोर्टिंग चौकी बनाकर मुकदमा दर्ज किए जाने की सुविधा दी जाती है। वहां एक दीवान की तैनाती की जाती है। इस क्रम में गोबड़ौर चौकी को भी रिपोर्टिंग चौकी बनाया जाएगा। इस चौकी के अंतर्गत कुल 27 ग्रामसभाएं हैं। थाने से इसकी दूरी भी 15 किलोमीटर से ज्यादा है। रात में लोगों को केस दर्ज कराने के लिए थाने जाना पड़ता है, जिसमें वक्त ज्यादा लगता है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए एसएसपी ने इसे रिपोर्टिंग चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा है।
इससे आने वाले दिनों में लोगों का खर्च और समय दोनों ही बचेगा। इसके लिए वहां के जनप्रतिनिधि काफी दिनों से मांग कर रहे थे। झंगहा थाने की बरही चौकी भी रिपोर्टिंग चौकी है। इस चौकी के अंतर्गत 27 गांव हैं। इसे पहले ही रिपोर्टिंग चौकी बना दी गई थी। इसके अलावा कैंपियरगंज के मछलीगांव चौकी, खोराबार की रामगढ़ताल चौकी भी पहले रिपोर्टिंग चौकी ही थी। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूर होने के बाद इसे रिपोर्टिंग चौकी बनाया जाएगा।