{"_id":"5db0a76d8ebc3e93db11c020","slug":"gkp-hockey-tournament-gorakhpur-city-news-gkp326720421","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
हॉकी: लखनऊ ने अलीगढ़ को दी शिकस्त
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में झांसी ने एक तरफा मुकाबले में आगरा को 5-0 से पराजित किया। झांसी की ओर से वैशाली ने तीन, ऋतु और आकांक्षा परिहार ने एक-एक गोल किया। वहीं मिर्जापुर और चित्रकूट के बीच खेला गया मैच गोल रहित ड्रा रहा।
अन्य मुकाबलों में प्रयागराज ने अयोध्या को 1-0, स्पोर्ट्स कॉलेज ने कानपुर पर 3-0 से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से चौथे मिनट में शैल, छठवें मिनट में प्रीति और 39वें मिनट में वंदना ने एक-एक गोल किया।
लखनऊ ने अलीगढ़ को एक तरफा मुकाबला में 10-0, मुरादाबाद ने आजमगढ़ के बीच खेला गया मैच गोल रहित ड्रा रहा। वाराणसी ने सहारनपुर को 5-0, बरेली ने चित्रकूट को 3-0 से पराजित कर प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई है। इस अवसर पर यूपी हॉकी संघ के उपाध्यक्ष धीरज सिंह ‘हरीश, जेसी यादव, राजेश सिंह, महेंद्र सिंह बोरा, एनपी गौड़, आरपी विश्वकर्मा, खुर्शीद मेराज अहमद, प्रतिमा सिंह, आशा, सोनाली, दुर्गा, हरीराम यादव, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, नेहा सिंह, शालिनी विश्वकर्मा मौजूद रहीं।