फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girls take participate in university election

अनायास नहीं है ये बदलाव की बयार

Thu, 22 Sep 2016 01:35 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 22 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Girls take participate in university election
यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में वोट डालने पहुंचीं छात्राएं। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में पहली दफा छात्राएं मुखर दिखीं। मतदान को लेकर उत्साह तो था ही चुनाव के प्रचार की कमान भी उनके हाथ में थी। इसका असर मतदान के ग्राफ में भी दिखा। कभी 25 से 30 फीसदी ही लड़कियां मतदान करती थीं, लेकिन इस बार यह आंकड़ा 40 फीसदी पहुंच गया। बदलाव की यह बयार अनायास नहीं है। यह बदलती सोच का नजरिया भी है।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव में समय-समय पर छात्राओं ने नेतृत्व की कमान भी संभाली। 70 के दशक में उपाध्यक्ष पद पर जब मीरा कुमारी चुनी गईं तो राजनीति में यह नया बदलाव था। हालांकि इसके बाद कई छात्राओं ने किस्मत आजमाई लेकिन सफल नहीं हुईं। वर्ष 2005 में चेतना पांडेय ने न सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया बल्कि उस दौरान छात्राओं के बढ़े वोट प्रतिशत में भी अहम भूमिका उनकी रही, लेकिन उस वक्त भी मतदान प्रतिशत 30 फीसदी से कम था। इसके पहले तक छात्राओं का छात्रसंघ चुनाव में रुझान न के बराबर होता था। वोट देने के लिए प्रत्याशियों को उनके घर तक गाड़ी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। इस बार कुल 6199 छात्राएं वोटर थीं और 2522 ने मतदान किया। यानी करीब 40 फीसदी छात्राएं लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल हुईं।
विज्ञापन


10 साल बाद इस बार महामंत्री पद पर ऋचा चौधरी ने किस्मत आजमाई है। उनके आने से वोट प्रतिशत भी बढ़ा, लेकिन जिस तरह सुबह से ही वोट डालने के लिए लड़कियां आती रहीं, यह आश्चर्य के साथ बदलते दौर का सूचक भी रहा। चुनाव को लेकर उनमें न तो कोई भय दिखा और न ही पहली बार वोट डालते समय घबराहट। वोट डालकर लौट रहीं बीएससी द्वितीय वर्ष की तीन छात्राएं तो इसे लेकर परेशान नजर आईं कि उनके  ग्रुप की 10 में से एक लड़की अभी तक वोट डालने नहीं आई। इसी तरह काफी देर तक गेट पर खड़े होकर आरती अपनी सहेली का इंतजार करती रहीं। विद्यार्थी राजनीति में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी बदलाव का संकेत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed