फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl Committed suicide after beaten Boyfriend by Family in Gorakhpur

प्रेमी की पिटाई से आहत युवती ने जहर खाकर दी जान

Wed, 22 May 2019 04:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 May 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
Girl Committed suicide after beaten Boyfriend by Family in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

चौरीचौरा इलाके के एक गांव में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की घरवालों ने पिटाई कर दी। प्रेमी के पीटे जाने से आहत 9वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दिया। इससे पहले, जबरन घर में घुसने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। लेकिन मंगलवार तड़के थाने पर पहुंचे दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। थाने से छूटने के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी का गांव के ही किशोर से प्रेम संबंध था। सोमवार की रात दो बजे के करीब वह प्रेमिका के घर पहुंच गया। घर में दाखिल होने की कोशिश के दौरान किशोरी के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसी बीच किसी ने डॉयल 100 पर सूचना दे दी। पुलिस आरोपी थाने ले आई। इस बीच लड़के पक्ष के लोग भी पहुंच गए और सुबह तक दोनों पक्षों ने थाने जाकर सुलह भी कर दिया। उधर, किसी ने छात्रा को बताया कि पिटाई से किशोर की हालत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। इससे आहत किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। थाने से घर पहुंचने पर किशोरी की बिगड़ी हालत देखकर परिवार के लोग उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन


चौरीचौरा इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि, छात्रा का गांव के ही लड़के से प्रेम संबंध था। रात दो बजे लड़की के घर में घुसने की कोशिश कर रहे किशोर की घरवालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। लेकिन सुबह ही दोनों पक्ष ने सुलह समझौता कर दिया। किशोरी ने खुदकुशी कर ली है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed