फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   geeta press gorakhpur news

14 करोड़ से अधिक श्रीमद्भागवत गीता का प्रकाशन कर चुकी है गीता प्रेस, दुनिया में पहचान

Sun, 08 Dec 2019 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
geeta press gorakhpur news
गीता जंयती के अवसर गीता प्रेस में की गई लाईटिंग।
संसार को जीवन का मर्म समझाने वाली श्रीमद्भागवत गीता की लोकप्रियता दूसरी सभी धार्मिक पुस्तकों से कई गुना ज्यादा है। इसमें गोरखपुर में स्थापित गीता प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां से अबतक 14 करोड़ से अधिक श्रीमद्भागवत गीता का प्रकाशन हो चुका है।
विज्ञापन


गोरखपुर में गीताप्रेस की स्थापना की कहानी बड़ी रोचक व प्रेरित करने वाली है। वर्ष 1921 के आसपास जयदयाल गोयंदका ने कोलकाता में गोविंद भवन ट्रस्ट की स्थापना की थी। इसी ट्रस्ट के तहत वहीं से वह गीता का प्रकाशन कराते थे। पुस्तक में कोई त्रुटि न हो इसके लिए प्रेस को कई बार संशोधन करना पड़ता था।
विज्ञापन


प्रेस मालिक ने एक दिन कहा कि इतनी शुद्ध गीता प्रकाशित करवानी है तो अपना प्रेस लगा लीजिए। गोयंदका ने इस कार्य के लिए गोरखपुर को चुना। 1923 में उर्दू बाजार में दस रुपये महीने के किराए पर एक कमरा लिया गया और वहीं से शुरू हुआ गीता का प्रकाशन। धीरे-धीरे गीताप्रेस का निर्माण हुआ और इसकी वजह से पूरे विश्व में गोरखपुर को एक अलग पहचान मिली। 29 अप्रैल 1955 को भारत के तत्कालीन व प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गीता प्रेस भवन के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 करोड़ से अधिक धार्मिक पुस्तकें हो चुकी प्रकाशित : स्थापना वर्ष से लेकर अबतक गीताप्रेस से छपने वाली कुल पुस्तकों की बिक्री संख्या लगभग 70 करोड़ है।

15 भाषाओं में प्रकाशित होती है गीता : गीताप्रेस से गीता का 15 भाषाओं में प्रकाशन होता है। इनमें हिंदी, संस्कृत, बंगला, मराठी, गुजराती, तमिल, कन्नड़, असमिया, उड़िया, उर्दू, तेलगू, मलयालम, पंजाबी, अंग्रेजी, नेपाल भाषाएं हैं।


गीता प्रेस में आज भी रखी है पहली छपाई मशीन: गीता का प्रकाशन गोरखपुर में जिस मशीन से शुरू हुआ, वह आज भी लोगों के दर्शन के लिए गीता प्रेस के लीला चित्र मंदिर में रखी हुई है। गीता प्रेस दर्शन को आने वाले लोग उस मशीन को प्रणाम करते हैं और आदर भाव प्रकट करते हैं।

गीता कोई साधारण पुस्तक नहीं है। यह भगवान की वाणी है। इसलिए सेठजी जयदयाल गोयंदका ने सोचा कि अधिक से अधिक लोगों तक गीता तभी पहुंचाई जा सकती है, जब वह सस्ती हो। आज भी गीताप्रेस उनकी इसी सोच पर काम करता है। गीताप्रेस किसी तरह का दान नहीं लेता।
- लालमणि तिवारी, उत्पाद प्रबंधक, गीताप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed