फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDa seal the building and parking area

कहीं पार्किंग एरिया सील तो कहीं भवन

Fri, 03 Jun 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 03 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
GDa seal the building and parking area
भगत चौराहे के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील करते जी‌डीए की टीम। - फोटो : amar ujala
बिना पार्किंग स्थल के व्यावसायिक कांप्लेक्स चलाने और बिना मानचित्र पास कराए निर्माण कराने वालों के खिलाफ जीडीए ने गुुरुवार को अभियान चलाया। इस दौरान छह अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। गोरखनाथ क्षेत्र में वी-मार्ट में पार्किंग स्थल का व्यावसायिक उपयोग करने पर पार्किंग एरिया को सील कर दिया गया। अन्य स्थानों पर भी जीडीए टीम ने अवैध मिले भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन


जीडीए के सहायक अभियंता राकेश प्रताप, एसपी अरविंद, अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह, भरत सिंह, रामेश्वर दूबे, राम इकबाल सिंह पुलिस दल के साथ गुरुवार को पहले सिद्धार्थ इन्क्लेव पहुंचे। यहां मिठाई लाल गुप्ता बिना जीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराते मिले। उन्होंने सड़क पर छज्जा भी निकलवाया था और सेट बैक भी नहीं छोड़ा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। इसके बाद टीम बुद्ध विहार पार्ट बी पहुंची। यहां स्वतंत्रवीर द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के छह मंजिला भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसे भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम जब जंगल सिकरी पहुंची तो वहां विक्की निषाद द्वारा तीन मंजिला भवन बिना मानचित्र के बनवाया जा रहा था, जिसे सील कर दिया गया। खोराबार के सूबा बाजार में भी नीतू सिंह का स्कूल सील कर दिया गया। यह भी बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनवाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए की टीम ने गोरखनाथ स्थित वी-मार्ट के पार्किंग स्थल का उपयोग शो रूम के रूप में किये जाने पर भी कार्रवाई की। यहां पार्किंग एरिया को सील कर दिया गया। यह व्यवसायिक भवन नमिता ओझा के नाम पर है। जीडीए टीम ने गोरखनाथ में ही शारदा डायनिंग के पार्किंग स्थल को सील कर दिया। यहां पार्किग स्थल पर आंशिक अतिक्रमण कर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed