{"_id":"5756e88f4f1c1b761f9c5d9f","slug":"gda-provide-pure-water-to-its-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए की दो कॉलोनियों में मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए की दो कॉलोनियों में मिलेगा शुद्ध पानी
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए जल्द ही अपनी दो कॉलोनियों वसुंधरा और अमरावती के लोगों को बेहद कम दाम पर पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराएगा। इस योजना से गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। जीडीए इन दोनों कॉलोनियों में आरओ प्लांट लगाने की योजना बना रहा है।
पिछली बोर्ड बैठक में जीडीए ने अपनी सभी कॉलोनियों में आरओ का पानी मुहैया कराने का निर्णय लिया था, तय हुआ था कि पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर दो कॉलोनियों से इसकी शुरुआत की जाएगी। मार्केट में आरओ के बीस लीटर का जार 25 से 30 रुपये में मिलता है वहीं जीडीए इसे पांच से दस रुपये में मुहैया कराएगा। जून अंत या जुलाई में दोनों कॉलोनियों में आरओ प्लांट की शुरुआत हो जाएगी।
इन कॉलोनियों में पानी की टंकी ठीक न होने से पानी की बहुत बड़ी समस्या थी, जिससे लोगों को घर में पीने के पानी के लिए बोरिंग करवाना पड़ा। हालांकि बोरिंग करवाने के बाद भी लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा था। जीडीए की इस व्यवस्था से अब इन कॉलोनियों के लोगों को पीने के पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वसुंधरा और अमरावती में आरओ प्लांट के लिए जल्द ही टेंडर करवाया जाएगा। दोनों जगह शुरुआत होने के बाद अन्य कॉलोनियों में भी इसकी व्यवस्था की जाएगी।
- डीएस उपाध्याय, जीडीए वीसी