फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA

दो फूट कोर्ट समेत ९१ संपत्तियों की निलामी करेगा जीडीए

Thu, 25 Jul 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
GDA
दो फूड कोर्ट समेत 91 संपत्तियों की नीलामी करेगा जीडीए
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण अपनी 91 संपत्तियों की नीलामी करेगा। इनमें ज्यादातर संपत्तियाें के आवंटन के लिए जीडीए की तरफ से पहले भी प्रयास किया जा चुका है। गोलघर स्थित जीडीए टॉवर के दो फूड कोर्ट समेत 35 दुकानें, दफ्तरों के लिए ब्लॉक भी इनमें शामिल हैं।
वसुंधरा एन्क्लेव फेज तीन में 2359 वर्ग मीटर के एक व्यावसायिक भूखंड की न्यूनतम बोली ही 11.77 करोड़ रुपये से शुरू होगी। इसी तरह वसुंधरा एन्क्लेव फेज दो में 1181.80 वर्ग मीटर के एक व्यावसायिक भूखंड की बोली 5.89 करोड़ से शुरू होगी। गौतम विहार के 259.15 वर्ग मीटर के भूखंड की बोली 1.98 करोड़ से शुरू होगी।
विज्ञापन

जिन संपत्तियों की नीलामी होगी उनमें बुद्धा मिनी मार्ट में एक, राप्तीनगर प्रथम चरण में एक, तृतीय चरण में 14, चतुर्थ चरण में पांच, सिद्धार्थपुरम शापिंग सेंटर में पांच, विकास नगर में सात, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में 16, बहुउद्देशीय कांप्लेक्स में दो एवं गोलघर स्थित जीडीए टॉवर में 35 व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं। ई- नीलामी के माध्यम से इन संपत्तियों के आवंटन के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तिथि 26 जुलाई है। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए संबंधित संपत्तियों के न्यूनतम मूल्य का 10 फीसदी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed