हादसे से गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, घायल पुलिस वालों को बनाया बंधक, दरोगा समेत 5 पुलिस कर्मी घायल
अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर मालिक की दबकर मौत हो गई। अवैध बालू खनन के चलते हादसे का आरोप लगाकर लोगों ने देरी से पहुंची यूपी-100 पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस वैन क्षतिग्रस्त हो गई और तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। भीड़ ने घायल तीनों पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। थोड़ी देर में पहुंचे दरोगा समेत कुछ अन्य पुलिस कर्मियों पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में कुल पांच पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। बाद में पुलिस बल के साथ सीओ ने भीड़ को शांत कराते हुए दो घंटे से बंधक तीनों पुलिस कर्मियों को मुक्त कराया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
क्षेत्र के गंडक नदी के वीरभार ठोकर के पास से बालू खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। लक्षमीपुर पडरहवा तटबंध के पास ढाले से असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 20 फीट गड्ढे में पलट गई। चालक ने तो कूदकर जान बचा ली, लेकिन ट्रैक्टर मालिक 60 वर्षीय देवनरायन पटेल निवासी भारतखंड पकड़ी थाना कोठीभार जिला महराजगंज की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान भीड़ जुट गई। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद यूपी-100 टीम के पुलिस कर्मी छोटेलाल यादव, राम उग्रह और रामकुमार पाल पहुंचे।
हादसे की वजह अवैध बालू खनन बता भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया। घायल तीनों पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। बाद में थाने के दो एसआई कुछ सिपाहियों के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराने लगे लेकिन, शांत होने के बजाय भीड़ उग्र हो गई और दोबारा पथराव शुरू कर दिया। दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आईं। सूचना के मिलने पर सीओ नवीन कुमार नायक नेबुआ नौरंगिया और हनुमानगंज पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने उग्र भीड़ को शांत कराते हुए बंधक पुलिस कर्मियों को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में भय व तनाव का माहौल है।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार से बालू लेकर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से वृद्ध महराजगंज जनपद निवासी देव नरायण पटेल की हुई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम तो कुछ अराजक तत्वों ने हमला करके घायल कर दिया। अराजक तत्वों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
हादसा होने से गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर किया पथराव
सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद डायल 100 के पुलिस कर्मी छोटेलाल यादव, राम उग्रह, रामकुमार पाल मौके पर पहुंचे। उसी दौरान अवैध बालू खनन की वजह से हादसा होने से गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया। उग्र भीड ने पुलिस की गाड़ी में भी तोडफोड़ करते हुए पलट दिया। उसके बाद तीनों पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। बाद में थाने के दो एसआई कुछ सिपाहियों के साथ पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने का प्रयास किया तो भीड़ और उग्र हो गई।
भीड फिर पथराव करने लगी। इसमें दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को मामूली चोटे आई। इसके बाद सीओ नवीन कुमार नायक नेबुआ नौरंगिया और हनुमानगंज पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ ने समझाकर उग्र भीड़ को शांत कराते हुए बंधक पुलिस कर्मियों को मुक्त कराया। जबकि क्षतिग्रस्त पुलिस की गाडी को थाने भेजवाया। उसके बाद ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई।
गांव में भय व तनाव का माहौल बना हुआ था। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार से बालू लेकर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बुजुर्ग महराजगंज जनपद निवासी देव नरायण पटेल की मौत की सूचना पर जब पुलिस टीम पहुंची तो कुछ अराजक तत्वों ने हमला करके घायल कर दिया। अराजक तत्वों को चिहिन्त कर मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।