फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud teacher in gorakhpur

आगरा विवि से बीएड करने वालों की सूची तलब

Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
fraud teacher in gorakhpur
गोरखपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की डिग्री हासिल कर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी करने वाले शिक्षकों की सूची शासन ने फिर तलब की है। इसबार मार्कशीट के साथ डिग्री और चरित्र प्रमाण पत्र मांगा गया है। मामले की जांच कर रही एसटीएफ को सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एसटीएफ ने जांच तेज कर दी है। इसी लिहाज से आरोपी शिक्षकों की सूची तलब की गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने संबंधित जिलों के बीएसए से जानकारी मांगी है। यह सूचना सोमवार तक निदेशक को उपलब्ध करानी है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा गड़बड़ी आगरा विश्वविद्यालय से बीएड करने वाले अभ्यर्थियों ने की है। इस तरह के पांच शिक्षकों को गोरखपुर के बीएसए ने बर्खास्त किया था। हाल ही में एसटीएफ ने मुक्तिनाथ सहित दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया था। अब आरोपियों की नियुक्ति की जड़ तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षकों की जांच एसटीएफ कर रही है। पहले भेजी गई सूचना को दोबारा मांगा गया है। सोमवार तक सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 25 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई
फर्जी शैक्षिक दस्तावेज व प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 25 शिक्षकों पर अब तक विभाग की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें आगरा विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री हासिल करने वाले शिक्षकों की संख्या पांच है। एसटीएफ को शक है कि अभी भी आगरा विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री हासिल करने वाले शिक्षक कार्यरत हैं। गोरखपुर के 120 शिक्षकों की नियुक्ति पर संदेह है। इस मामले में गोरखपुर में तैनात एक बीएसए भी शक के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed