{"_id":"5cab6c7cbdec221456012da8","slug":"fraud-of-30-lakhs-on-the-name-of-sending-foreign-police-filed-case-of-cheating-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुवैत भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुवैत भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस
Tue, 09 Apr 2019 07:58 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 09 Apr 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
कुवैत भेजने के नाम पर 30 बेरोजगार युवाओं से एक-एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया है कि सदर थाना क्षेत्र के बुद्धनगर निवासी रोशन अली विदेश भेजने वाली एक कंपनी में एजेंट के रूप में काम करता है। उसने कुवैत भेजने और वीजा के नाम पर 13 अगस्त 2017 व 25 अगस्त 2017 को दो किस्तों में 30 युवाओं से एक-एक लाख रुपये लिए। इसके बाद वह 26 सितंबर 2017 को सभी को मुंबई ले गया। 28 सितंबर को मुंबई में रात 12 बजे उसने सभी को हवाई जहाज का टिकट, वीजा, व एग्रीमेंट पेपर सौंपा और सभी को एयरपोर्ट ले गया।
विज्ञापन
अंदर जब जांच हुई तो अधिकारियों ने वीजा को फर्जी बताकर सभी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी के खिलाफ स्थानीय थाने में जालसाजी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया और सभी के घरवालों को जानकारी दी गई। उधर, सभी को एयरपोर्ट पहुंचाने के बाद रोशन अली लापता हो गया। इस समय ठगी के शिकार हुए सभी लोगों पर मुंबई की अदालत में मामला चल रहा है। कुछ लोग मुंबई में मेहनत मजदूरी कर केस लड़ रहे हैं। जबकि गांव लौट आए लोग मुकदमे की तारीख पर मुंबई जाते हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने रोशन अली से रकम वापस करने की मांग की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोशन अली के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है। एसओ सदर डीसी चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर देने वालों में अहमद हुसैन, इकबाल अहमद, अनिरुद्ध वर्मा, काजू, नरेश, राजेश, महेंद्र कुमार, शोहराब अली, नबी हुसैन, मंसूद, धर्मराज व अन्य शामिल हैं।