फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud in road tax

दस रुपये कम कर 1200 की टैक्स चोरी 

Wed, 06 Jul 2016 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 06 Jul 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
fraud in road tax
Bajaj Pulsar
परिवहन विभाग में रोड टैक्स चोरी का एक और नया मामला सामने आया है। इस बार बाइक के दाम मात्र 10 रुपये कम कर टैक्स चोरी का खेल खेला गया है। मामला उजागर होने के बाद दोपहिया वाहनों के कागजातों को ढूंढा जा रहा है। हालांकि जांच में सबसे बड़ी परेशानी फाइलों का न मिलना है। अब तक मिली 26 फाइलों में गड़बड़ी समाने आ चुकी है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग में दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन के वक्त रोड टैक्स दो तरह से लिया जाता है। एक, 40 हजार रुपये या इससे अधिक कीमत की गाड़ियों पर उसकी कीमत का दस प्रतिशत टैक्स लिया जाता है। दूसरा, 39,990 रुपये से नीचे की कीमत की गाड़ियों से सात प्रतिशत रोड टैक्स लिया जाता है। उप परिवहन आयुक्त (डीटीसी) देवेंद्र कुमार त्रिपाठी की जांच में मामला पकड़ में आने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता को दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जब जांच शुरू की गई तो 40 हजार रुपये कीमत की गाड़ियों का दाम 39,990 रुपये दिखाकर टैक्स चोरी का पता चला। अब तक 26 गाड़ियों की जांच में गड़बड़ी समाने आ चुकी है। इसके बाद जिस समय की गाड़ियों में गड़बड़ी की गई है, उस समय पंजीकृत हुए वाहनों के फाइलों को निकालने का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 1200 रुपये का है अंतर 
रोड टैक्स चोरी के मामले की पड़ताल में यह सच सामने आया कि 40 हजार रुपये की बाइक का दाम 39,990 रुपये करके तीन प्रतिशत टैक्स चोरी की गई है। मतलब दस रुपये घटाकर परिवहन विभाग को हर एक गाड़ी में तकरीबन 1200 रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है। सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 450 गाड़ियों में इस तरह की गड़बड़ी की गई है। जिन गाड़ियों में सर्वाधिक गड़बड़ी सामने आ रही है, उसमें प्लेटिना सबसे ज्यादा है।


दोपहिया वाहनों की रोड टैक्स चोरी की जांच डीटीसी देवेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा दी गई है। कुछ गाड़ियों में गड़बड़ी मिली है। फाइलों को चेक करने के बाद पूरा मामला सामने आएगा। 
- डॉ. एके गुप्ता, आरटीओ प्रवर्तन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed